
&TV के हल्के-फुलके ड्रामा शो ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी’ ने हमेशा ही अपने हर किरदार की मासूमियत और परदे पर अपनी उपस्थिति के साथ दर्शकों के दिलों को छुआ है। ऐसा कहा जाता है कि अपने बच्चों को जीवन में बेस्ट देने के लिये, माता-पिता अक्सर किसी भी हद तक चले जाते हैं। वे उन्हें खुश देखने के कुछ भी कर सकते हैं। लेकिन कई बार ऐसा करने में, स्थितियां मजेदार बन जाती हैं या फिर हैरान कर देती हैं और ऐसा ही कुछ ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी’ के आगे आने वाले एपिसोड में देखने को मिलने वाला है। इसमें सरला (समता सागर) अपनी बेटी गुड़िया (सारिका बहरोलिया) के लिये योग्य पति ढूंढने के लिये बेहद परेशान है।


गुड़िया के लिये योग्य वर की अंतहीन कोशिशों के साथ, मजबूर सरला हर हद से गुजर जाती है और वह हर नुस्खे आजमाती है। इतना ही नहीं वह अपनी सहेली के कहने पर एक बाबा के पास भी जाती है, जिसके पास इस समस्या का समाधान है। वह बाबा सुख और शांति का मंत्र और विधि बताने के लिये जाना जाता है, वहीं वह सनकी बाबा सरला को बहुत ही अलग तरह की बात बताता है। वह सरला से कहता है कि उसे अपनी बेटी गुड़िया के लिये एक अच्छा वर पाने के लिये उसे 11 दिनों के लिये बंदरिया की तरह रखना होगा। बाबा की सलाह लेकर, बड़े ही संकोच में सरला वापस घर लौटती है और अपने परिवारवालों से बताती है कि उससे बाबा ने क्या कहा। अपनी शैतानियों के लिये एक सही मौका देखकर और अपनी मां के इस तरह के बेतुके अंधविश्वासों को छुड़वाने लिये, वह स्वीटी (श्वेता राजपूत) की मदद से बंदरिया बन जाती है, जहां वह फैन्सी काॅस्ट्यूम पहनती है और उसी तरह का मेक-अप लगाती है। गुड़िया अब बिलकुल बंदरिया की तरह नज़र आ रही है, वह अपनी हरकतों से सबको परेशानी करने वाली है, जब तक कि उन्हंे इस बात का अहसास ना हो जाये कि उन्होंने कितनी बड़ी गलती की है।
इस मजेदार किरदार को और मजेदार बनाने के बारे में, गुड़िया का किरदार निभा रहीं, सारिका बहलोरिया कहती हैं, ‘‘मां प्यारी होती हैं और कई बार कुछ चीजें ऐसी करती हैं जो उन्हें नहीं करनी चाहिये। और उनमें से एक है अपनी बेटी के लिये एक दूल्हा ढूंढना। गुड़िया हमेशा से ही बहुत ही खुशमिजाज लड़की रही है, जिसे खुद को लेकर कोई पछतावा नहीं रहा है और उसका मानना है कि कभी ना कभी उसे सही लड़का मिल ही जायेगा। लेकिन उसकी मां सरला कोशिश करना नहीं छोड़ रही और इस मशक्कत में, वह कुछ बड़ा ही अजीबोगरीब करती है। मुझे बंदरिया बनकर काफी मजा आ रहा है, इससे मुझे अपने अंदर के बच्चे को बाहर लाने का मौका मिला है (हंसते हुए)।’’
देखिये, गुड़िया और उसकी शरारतों को, ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी’ में हर सोमवार-शुक्रवार,
रात 8 बजे केवल &TV पर

