Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » “एक एक्टकर को एक ही समय में तीन अलग-अलग भूमिकाएं निभाते हुए देखने का मौका कम ही मिलता है’’, यह बात सोनी सब के ‘बालवीर रिटर्न्स ’ में अपने लुक और किरदार के बारे में देव जोशी ने कही
Top Stories

“एक एक्टकर को एक ही समय में तीन अलग-अलग भूमिकाएं निभाते हुए देखने का मौका कम ही मिलता है’’, यह बात सोनी सब के ‘बालवीर रिटर्न्स ’ में अपने लुक और किरदार के बारे में देव जोशी ने कही

BJNN DeskBy BJNN DeskMarch 23, 2020No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

बालवीर इस देश में अपनी बहादुरी और साहस से लाखों लोगों की कल्‍पनाओं को पंख दे रहा है। सोनी सब का चहेता सुपरहीरो ‘बालवीर रिटर्न्‍स’ अपनी दमदार परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत रहा है। हाल ही में उसके नये लुक ने सभी फैन्‍स तथा दर्शकों का ध्‍यान अपनी तरफ खींचा।

 

बेहद टैलेंटेड, देव जोशी डबल नहीं, बल्कि ट्रिपल भूमिका निभाते नज़र आ रहे हैं, क्‍योंकि वह तीन अलग-अलग बेहतरीन किरदार निभा रहे हैं; सुपरहीरो बालवीर, सबका दोस्‍त और मासूम देबू भइया और न्‍याय का रक्षक, नकाबपोश। ये अलग-अलग लुक और किरदार, ‘बालवीर रिटर्न्‍स’ में उसके एक्‍शन से भरपूर इस सफर को और भी बेहतरीन बना रहे हैं।

 

अलग-अलग लुक और संबंधित किरदारों के बारे में बताते हुए, देव कहते हैं, ‘’जब मुझे पता चला कि इस कहानी में मुझे आगे दो और किरदार निभाने हैं, मैं बहुत ही उत्‍साहित हो गया था। मेरे लिये यह एक शानदार मौका था कि मैं अपने हुनर का कमाल दिखा पाऊं। दर्शक बालवीर को जानते हैं, लेकिन हाल ही में देबू भइया का बदला हुआ रूप, इस किरदार के व्‍यक्तित्‍व और रंग-रूप से पूरी तरह अलग है।’’

 

‘‘बालवीर आज के जमाने के कॉस्‍ट्यूम और गैजेट्स के साथ बहुत ही दमदार नज़र आता है, वहीं देबू एक इंसान है, वह बालवीर का शक्तिहीन रूप है और दुनिया को तबाह करने के तिमनासा की चेतावनी से अनजान है। एक रहस्यपूर्ण और अनजान रक्षक, नकाबपोश के आने से इस शो में एक बहुत ही मजेदार मोड़ आ गया है, जोकि दुनिया को बचाने के अपने अंदाज के साथ बालवीर की कमी को पूरा कर रहा है।’’

 

नकाबपोश के अपने नये लुक के बारे में बात करते हुए, देव कहते हैं, ‘‘तिमनासा से मुकाबला करने के लिये पुराने हथियारों को पसंद करने वाला नकाबपोश एक सजग है। उसने पूरी तरह से लेदर का आउटफिट पहन रखा है और एक बाइक चलाता है लेकिन वहीं दूसरी तरफ हथियारों को लेकर उसकी पसंद हाई-टेक नहीं है। वह अपने साथ युद्ध करने के पारंपरिक हथियार लेकर चलता है जैसे तलवार और चाकू। वह चेहरे पर नकाब लगाकर अपनी पहचान को छुपाने पर यकीन रखता है।’’

 

जब एक कलाकार एक ही कहानी में तीन अलग-अलग किरदार निभा रहा होता है तो शूटिंग के दौरान काफी कुछ होता है। ‘बालवीर रिटर्न्‍स’ के सेट पर तीन अलग अलग-अलग लुक निभाने के बारे में देव कहते हैं, ‘‘मुझे इन तीन किरदारों को निभाने में वाकई बहुत मजा आ रहा है और मुझे ऐसा लगता है कि कोई अच्‍छी चीज बिना किसी चुनौती के या आसानी से नहीं आ सकती है। एक दिन में तीन कॉस्‍ट्यूम पहनना वाकई चुनौतीपूर्ण है। लुक में बदलाव परफॉर्म करने के स्‍टाइल में भी बदलाव लेकर आता है। बालवीर, देबू और नकाबपोश, तीन बिलकुल ही अलग तरह की पर्सनैलिटी हैं। इसलिये, इन किरदारों के साथ पूरा न्‍याय कर सकूं, मुझे इसके लिये लुक चेंज के साथ अपनी सोच को भी बदलने की जरूरत होती है और उन किरदारों के जीवन में ढलना पड़ता है।’’

 

‘‘दिन लगातार गर्म होता जा रहा है ऐसे में नकाबपोश के कॉस्‍ट्यूम में शूटिंग करना बहुत ही मुश्किल है, क्‍योंकि यह पूरी तरह लेदर का बना है और उसके साथ फोम से बना मास्‍क है। नकाबपोश के लुक की अपनी खासियत है, जैसे बाइक चलाना और फिजिकल मूवमेंट करना काफी आसान है।“

 

“मुझे इस बात की खुशी है कि मैं बाइक चलाना सीख रहा हूं और यह सारा श्रेय ‘बालवीर रिटर्न्‍स’ को जाता है। मुझे उम्‍मीद है कि इस प्रैक्टिस से मुझे लाइसेंस पाने में आसानी होगी, जिससे जल्‍द ही मैं मुंबई की सड़कों पर बाइक चला पाऊंगा।’’

 

इसके साथ ही देव कहते हैं, ‘‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक शो में मुझे ट्रिपल भूमिका निभाने का मौका मिलेगा और इतना दुर्लभ मौका मिलने पर मैं बहुत ही खुश हूं।’’

 

देखिये, देव जोशी उर्फ बालवीर उर्फ देबू भइया और अब नकाबपोश को अपने अलग-अलग अंदाज में, केवल सोनी सब के ‘बालवीर रिटर्न्‍स’ में

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :475 ड्राइविंग लाइसेंस रद्द, 27 लाख जुर्माना

July 26, 2026

Jamshedpur News :मानगो नगर निगम के खिलाफ सरयू राय का 27 जुलाई को धरना

July 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :मंच पर जीवंत हुईं प्रेमचंद की कहानियाँ, नाट्य प्रतियोगिता में KPS गम्हरिया बना चैंपियन

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.