Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » आईएसएल-6 (फाइनल) : चेन्नइयन को हराकर एटीके तीसरी बार बना चैंपियन 
खेल-जगत

आईएसएल-6 (फाइनल) : चेन्नइयन को हराकर एटीके तीसरी बार बना चैंपियन 

BJNN DeskBy BJNN DeskMarch 14, 2020No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

फातोर्दा (गोवा), 14 मार्च। जेवियर हर्नांडीज के बेहतरीन दो गोलों के दम पर एटीके ने शनिवार को यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन के फाइनल में दो बार की चैंपियन चेन्नइयन एफसी को 3-1 से हराकर रिकॉर्ड तीसरी बार खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।एटीके इससे पहले, 2014 और 2016 में आईएसएल चैंपियन रह चुका है।कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए बंद दरवाजों के बीच बिना दर्शकों के खेले गए इस फाइनल मैच में एटीके लिए जेवियर हर्नांडीज ने 10वें और 93वें तथा इदु गार्सिया ने 48वें मिनट में गोल किया। चेन्नइयन के लिए नेरीजुस वाल्सकिस ने 69वें मिनट में गोल किया।

चेन्नइयन ने शुरुआती पांच मिनटों में कुछ जोरदार हमले किए लेकिन वे फायदा नहीं उठा पाई। हालांकि इसके बाद एटीके ने बेहतरीन वापसी की और 10वें मिनट में ही 1-0 की बढ़त भी बना ली।  जॉन जॉनसन ने कप्तान रॉय कृष्णा के लिए एक लंबा पास दिया, जोकि हर्नांडीज के पास चला गया। हर्नांडीज ने इसे चेन्नइयन के गोलकीपर विशाल कैथ के ऊपर से गोल में पोस्ट में पहुंचाकर एटीके का खाता खोल दिया।20वें मिनट में चेन्नइयन के जर्मनप्रीत सिंह चोटिल हो गए और उनकी जगह इडविन वेंस्पॉल लेने आए। तीन मिनट बाद ही एटीके अपनी बढ़त को दोगुना करने का बैक टू बैक मौका गंवा बैठी जबकि 27वें मिनट में चेन्नइयन भी अपना खाता खोलने से चूक गई।

चेन्नइयन ने हालांकि अपना आक्रमण जारी रखा और दो मिनट बाद ही वाल्सकिस ने मैच में अपना तीसरा शॉट लगाया, लेकिन एटीके के गोलकीपर ने इसे लंबी छलांग लगाकर विफल कर दिया। वाल्सकिस ने 36वें मिनट में भी फ्रीकिक पर चेन्नइयन का खाता नहीं खोल सके।40वें मिनट में एटीके के सीजन के शीर्ष स्कोरर और कप्तान कृष्णा चोटिल हो गए और उनकी जगह मंडी सोसा पेना को मैदान पर उतरना पड़ा। एटीके इसके बाद भी हाफ टाइम तक अपनी बढ़त को कायम रखा।

एटीके ने दूसरे हाफ की शुरुआत भी पहले हाफ की तरह ही की शुरुआत में ही एक और गोल दागकर अपनी बढ़त को दोगुना कर दिया। एटीके के लिए दूसरा गोल इदु गार्सिया ने 48वें मिनट में डेविड विलियम्स की मदद से किया।मैच में 0-2 से पिछड़ने के बावजूद चेन्नइयन ने वापसी की कोशिशें जारी रखी और इसी प्रयास में उसे सफलता भी मिली। चेन्नइयन के लिए यह गोल लीग के उनके शीर्ष स्कोरर वाल्सकिस ने 69वें मिनट में विंगर लालियानजुआला चांग्ते की मदद से किया। वाल्सकिस का इस सीजन का यह 15वां गोल है।
चेन्नइयन के पास अगले मिनट ही में स्कोर को 2-2 से बराबरी पर लाने का मौका था, लेकिन एली साबिया के पास पर वाल्सकिस का हेडर से लगाया गया शॉट सीधे एटीके के गोलकीपर के हाथों में चली गई।83वें मिनट में वाल्सकिस एक बार फिर चूक गए जबकि पांच मिनट बाद ही वाल्सकिस के टीम साथी साबिया को येलो कार्ड दिखाया गया।  इसके बाद चेन्नइयन को एक गोल से पीछे रहते हुए इंजुरी टाइम में प्रवेश करना पड़ा।
एटीके ने इंजुरी टाइम में भी गोल दागकर स्कोर 3-1 करते हुए इतिहास रच दिया।  एटीके के लिए यह गोल हर्नांडीज ने दागा, जोकि उनका मैच का दूसरा गोल था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS; टाटा स्टील बना SPSB स्पोर्ट्स चैंपियन, नई दिल्ली में मिली चमचमाती ट्रॉफी

June 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: राष्ट्रीय जनता संघ के रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन, युवाओं ने दिखाया दम

June 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: JRD टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में JSA रेफरी फिटनेस टेस्ट संपन्न, 60 में से 32 ने पाई सफलता

June 7, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.