Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » आईएसएल-6 (सेमीफाइनल-1, दूसरा लेग) : फाइनल की आस लिए चेन्नइयन की मेजबानी करेगा गोवा
खेल-जगत

आईएसएल-6 (सेमीफाइनल-1, दूसरा लेग) : फाइनल की आस लिए चेन्नइयन की मेजबानी करेगा गोवा

BJNN DeskBy BJNN DeskMarch 6, 2020Updated:March 6, 2020No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

फातोर्दा (गोवा) । मेजबान एफसी गोवा शनिवार को यहां के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन के पहले सेमीफाइनल के दूसरे लेग में दो बार के चैम्पियन चेन्नइयन एफसी से भिड़ेगा।

गोवा को चेन्नई में 1-4 से हार मिली थी और अब उसके सामने आईएसएल इतिहास की सबसे बड़ी वापसी करते हुए लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने की चुनौती है। चेन्नई के खिलाफ गोवा के स्टार इदु बेदिया नहीं खेले थे लेकिन अब वह टीम में लौट आए हैं और इसी कारण गोवा को हौसला बढ़ा है।

इसके अलावा बीते सप्ताह हुए मुकाबले के दौरान चोटिल हुए ब्रेंडन फर्नांडिस और हुगो बोउमोस भी पूरी तरह फिट होकर टीम में लौट आए हैं। बोउमोस इस टीम के लिए काफी अहम साबित हो सकते हैं क्योंकि उनके नाम 14 मैचों में 10 गोल और 11 एसिस्ट हैं।

इस मैच में फेरान कोरोमिनास की भूमिका काफी अहम होगी। फेरान के नाम इस सीजन में 14 गोल हैं और गोवा को अगर जीत चाहिए तो फेरान को हर हाल में गोल दागना होगा क्योंकि टीम को अभी उनकी सबसे अधिक जरूरत है।

अंतरिम कोच क्लीफोर्ड मिरांडा को यह फैसला लेना होगा कि वह बेदिया, कोरो और बोउमोस की आॅल अटैकिंग काम्बीनेशन को आजमाएं या फिर दो विदेशी सेंटर बैक माउतोर्दा फाल और कार्लोस पेना के साथ मैदान में उतरें।

मिरांडा ने कहा, ‘‘हमें अंतर कम करने के लिए हर हाल में जीतना होगा लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि हम पहले ही मिनट से मैदान में इस काम में जुट जाएं। 90 मिनट का खेल है और हम जानते हैं कि फुटबाल में फैसला शुरुआती 10 या 15 मिनट में नहीं होता। हम अंतिम सीटी का इंतजार करेंगे और मिनट दर मिनट के हिसाब से खेलेंगे।’’

इस बीच, चेन्नइयन एफसी मैच का पहला गोल करते हुए गोवा की मुश्किलें बढ़ाना चाहेगी। अगर चेन्नई ने पहला गोल कर दिया तो फिर फाइनल में जाने के लिए गोवा को पांच गोल करने होंगे।

कोच ओवेन कोयेल ने कहा है कि तीन गोल की बढ़त के बावजूद उनकी टीम इस मैच को हल्के में नहीं लेगी। कोयेल को नेरीजुस वाल्सकिस, रफाएल क्रिवेलारो और आंद्रे शेम्ब्री से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। बीते मैच में तीनों का प्रदर्शन कद के मुताबिक नहीं रहा था।

कोयेल ने कहा, ‘‘अगर आपके पास किसी तरह की भी बढ़त हो तो वह अच्छी होती है। हम जानते हैं कि हमारे पास बढ़त है लेकिन हम यह भी जानते हैं कि हमारा सामना एक बेहद खतरनाक टीम से हो रहा है। यह टीम बीते 18 मैचों से सीजन की श्रेष्ठ टीम रही है। मेरे मन में इस टीम के लिए बहुत सम्मान है और यह बदलेगा भी नहीं। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि अंतिम सीटी बजने तक हमारी बढ़त कायम रहनी चाहिए।’’

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS; टाटा स्टील बना SPSB स्पोर्ट्स चैंपियन, नई दिल्ली में मिली चमचमाती ट्रॉफी

June 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: राष्ट्रीय जनता संघ के रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन, युवाओं ने दिखाया दम

June 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: JRD टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में JSA रेफरी फिटनेस टेस्ट संपन्न, 60 में से 32 ने पाई सफलता

June 7, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.