Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » आईएसएल-6 : कप्तान लुसियन के दम पर मुम्बई को मात देकर प्लेऑफ में पहुंची चेन्नइयन
खेल-जगत

आईएसएल-6 : कप्तान लुसियन के दम पर मुम्बई को मात देकर प्लेऑफ में पहुंची चेन्नइयन

BJNN DeskBy BJNN DeskFebruary 21, 2020No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
मुंबई, 21 फरवरी। कप्तान लुसियन गोइयन के शानदार गोल के दम पर दो बार की चैंपियन चेन्नइयन एफसी ने शुक्रवार को यहां मुंबई फुटबाल एरेना में खेले गए मुकाबले में मुम्बई सिटी एफसी को 1-0 से हराकर हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन के प्लेऑफ में प्रवेश कर लिया।

इस जीत से चेन्नइयन के 17 मैचों से 28 अंक हो गए हैं और प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी और अंतिम टीम बन गई है। उससे पहले एफसी गोवा, एटीके और बेंगलुरू एफसी पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं।

वहीं, इस हार के बाद मुम्बई सिटी प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। मुम्बई का लीग चरण में यह आखिरी मैच था जबकि चेन्नइयन को अभी लीग चरण में अपना अंतिम मैच अब अगले सप्ताह नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी के खिलाफ खेलना है।

आईएसएल में अपना 100वां और घर में अपना 50वां मैच खेलने उतरी मुम्बई सिटी और चेन्नइयन के बीच पहले हाफ में कम ही मौके देखने को मिले क्योंकि दोनों ही टीमों का डिफेंस काफी मजबूत रहा। चेन्नइयन ने पहले मिनट में ही एक मौका बनाया। राफेल क्रिवेल्लारो बॉल को लेकर बॉक्स की ओर बढ़े, लेकिन प्रतीक चौधरी ने इसे क्लीयर कर दिया।

वहीं, 15वें मिनट में मेजबान मुम्बई ने पेनाल्टी की मांग की, जिसे खारिज कर दिया गया। इसके बाद उसने 25वें मिनट में एक बड़ा हमला बोला। डिएगो कार्लोस ने अमीने चेरमीति को एक सुपर क्रॉस दिया, लेकिन चेरमीति अपने हेडर के जरिए बॉल को गोलपोस्ट में डालने का बड़ा मौका चूक गए।

इसके दो मिनट बाद ही मेजबान टीम के गोलकीपर और कप्तान अमरिंदर सिंह चोटिल हो गए और उन्हें चिकित्सा सुविधा देना पड़ा। मुम्बई के 41 प्रतिशत के मुकाबले 59 प्रतिशत बॉल पजेशन अपने पास रखने के बावजूद चेन्नइयन एक भी शॉट टारगेट पर नहीं लगा पा रही थी।

40वें मिनट में अनिरुद्ध थापा और मोदोउ सोगोउ आपस में टकराकर चोटिल हो गए और एक बार फिर से मेडिकल स्टाफ को मैदान पर आना पड़ा। तीन मिनट बाद ही चेन्नइयन के सीजन के टॉप स्कोरर नेरिजुस व्लास्किस गोल करने का एक सुनहरा अवसर खो बैठे और उनका शॉट आफसाइड चला गया।

पहले हाफ में चार मिनट का अतिरिक्त समय भी जोड़ा गया, लेकिन दोंनों ही टीमें अपना खाता नहीं खोल पाई पहला हाफ गोलरहित रहा।

घर में पिछले तीन मैचों में तीन जीत दर्ज करने वाली मुम्बई इस मैच में भी कुछ इसी लक्ष्य के साथ दूसरे हाफ में उतरी। लेकिन 54वें मिनट में उसे उस समय एक बड़ा झटका लगा जब उसके मिडफील्डर सौरभ दास को रेड कार्ड दिखाया गया।

सौरभ को रेड कार्ड मिलने के बाद मुम्बई को अब अपने 10 खिलाड़ियों के साथ ही प्लेऑफ की संघर्ष को जारी रखना पड़ा। सौरभ से पहले 50वें मिनट में मेहमान चेन्नइयन के जैरी लालरिंजुआला और 52वें मिनट में विशाल कैथ येलो कार्ड दिखाया गया।

अपने 10 खिलाड़ियों से खेलने के बावजूद मुम्बई सिटी मुकाबले में बेहतर लग रही थी और 67वें मिनट में उसके पास अपना खाता खोलने का शानदार अवसर आया। लेकिन इस बार भी चेरमीती के हाथ से ही अवसर निकल गया और उनका शॉट आफसाइड चला गया।

मेजबान टीम के हमलों के बाद चेन्नइयन ने भी 77वें मिनट में एक बड़ा हमला बोला। जर्मनप्रीत सिंह ने शानदार शॉट लगाया, लेकिन मुम्बई के कप्तान और गोलकीपर अमरिंदर ने बेहतरीन सेव करके अपनी टीम को मुकाबले में बनाए रखा।

चेन्नइयन ने हालांकि अपना आक्रमण जारी रखा और आखिरकार 83वें मिनट में जाकर उसने अपना खाता खोल लिया। मेहमान टीम के लिए यह गोल कप्तान लुसियन गोइयन ने किया। इस गोल में चेन्नइयन के टॉप स्कोरर व्लास्किस का भी असिस्ट रहा।

मुम्बई सिटी के पूर्व कप्तान लुसियन का यह गोल चेन्नइयन के लिए प्लेऑफ में पहुंचने के लिए काफी था। लुसियन के गोल के बाद और कोई गोल नहीं हो सका और मुकाबला इंजुरी टाइम में चला गया, जहां चेन्नइयन ने अपनी बढ़त को कायम रखते हुए प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली।

पूर्व चैंपियन चेन्नइयन की पिछले सात मैचों में यह छठी जीत है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर के 200 धुरंधरों ने मैदान में दिखाया दम; राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए खो-खो की 5 टीमें चयनित

June 28, 2026

IndianOil Durand Cup :135वां इंडियनऑयल डूरंड कप 25 जुलाई से होगा शुरू, फाइनल 23 अगस्त को खेला जाएगा

June 25, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील के संदीप साहा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, एशियन यूथ TT चैंपियनशिप में अंपायरिंग करने वाले इकलौते भारतीय बने

June 24, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.