Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » आईएसएल-6 : स्टानकोविक के गोल से हैदराबाद ने मुम्बई को ड्रॉ पर रोका 
खेल-जगत

आईएसएल-6 : स्टानकोविक के गोल से हैदराबाद ने मुम्बई को ड्रॉ पर रोका 

BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 24, 2020No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
हैदराबाद,   | कप्तान मार्को स्टानकोविक के इंजुरी टाइम में पेनाल्टी पर दागे गए रोमांचक गोल के दम पर मेजबान हैदराबाद एफसी ने हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन में शुक्रवार को यहां जीएमसी बालायोगी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुम्बई सिटी एफसी को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया।
मुम्बई को मोहम्मद लार्बी ने 43वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल करके 1-0 की बढ़त दिला दी थी, लेकिन हैदराबाद ने इंजुरी टाइम में अपने कप्तान स्टानकोविक के पेनाल्टी पर किए गए गोल की मदद से मुम्बई सिटी को ड्रॉ पर रोक दिया और उसे अंक बांटने पर मजबूर कर दिया।
जॉर्ज कोस्टा की देखरेख में खेल रही मुम्बई सिटी एफसी को 14 मैचों में पांचवीं बार अंक बांटने पर मजबूर होना पड़ा है। मुम्बई के अब 20 अंक हो गए हैं, लेकिन वह अभी पांचवें नंबर पर ही बरकरार है।
वहीं, हैदराबाद पिछले 14 मैचों में तीसरी बार अंक बांटने पर मजबूर होना पड़ा है। टीम पिछले 12 मैचों में एक भी मैच नहीं जीत पाई है।
मुम्बई सिटी को छठे मिनट में फ्रीकिक मिला जबकि अगले मिनट में ही मुम्बई के लिए अपना चौथा मैच खेल रहे सर्ज केविन अपने साथी चेरमि​ती से मिले पास पर गेंद को अपने कब्जे में नहीं रखा पाए।
इन प्रयासों के बावजूद मुम्बई ने अपना आक्रमण जारी रखा और 19वें मिनट में उसने एक बड़ा हमला बोला। डिएगो कार्लोस ने एक शानदार शॉट लगाया, लेकिन वह अपने इस शॉट से हैदराबाद के गोलकीपर लक्ष्मीकांत कत्तीमणी को छका नहीं पाए और मुम्बई ने बढ़त लेने का मौका गंवा दिया।
अगले मिनट में ही मेजबान टीम के कप्तान मार्सेलो परेरा का शॉट गोलपोस्ट के उपर से निकल गया। वहीं, 34वें मिनट में मुम्बई के सौरव दास को विपक्षी टीम के कप्तान परेरा को गिराने के कारण पीला कार्ड थमाया गया।
इसके एक मिनट बाद ही हैदराबाद के मार्को स्टानकोविक ने फ्रीकिक पर एक लंबा शॉट लगाया, जोकि सीधे मेहमान टीम के गोलकीपर के हाथों में चला गया। पहला हाफ खत्म होने से कुछ मिनट पहले ही नाटकीय घटनाक्रम ने मुम्बई को मैच में 1-0 से आगे कर दिया।
मैच के 42वें मिनट में रेफरी ने एक तरफ हैदराबाद के निखिल पूजारी को पीला कार्ड थमा दिया और दूसरी तरफ मुम्बई सिटी को पेनाल्टी दे दिया। ट्यूनीशियाई मिडफील्डर मोहम्मद लार्बी ने इस पर कोई गलती नहीं की और पेनाल्टी को गोल में तब्दील करके पहले हाफ की समाप्ति तक मुम्बई सिटी को 1-0 की बढ़त दिला दी। लार्बी का सीजन का यह दूसरा गोल है।
दूसरे हाफ की शुरुआत में भी मुम्बई ने 51 प्रतिशत बॉल पजेशन के साथ मैच में अपना आक्रमण जारी रखा। 59वें मिनट में हैदराबाद एफसी को एक कॉर्नर मिला ,लेकिन उसने उसे जाया कर दिया।
इसके दो मिनट बाद ही लार्बी अपने और अपनी टीम के लिए दूसरा गोल दागने के बेहद करीब पहुंच गए थे, लेकिन साहिल ने इसे क्लीयर कर दिया। अगले कुछ मिनट में हैदराबाद ने बराबरी करने के कुछ सुनहरे मौके गंवा दिए। इनमें से दो मौके तो मैथ्यू किलगालन के पास ही आया और किलगालन 67वें तथा 74वें मिनट में अपने हेडर से हैदराबाद को बराबरी दिलाने से चूक गए।
78वें मिनट में मुम्बई सिटी के प्रतीक चौधरी को पीला कार्ड थमाया गया और अब वे अगले मैच में नहीं खेल पाएंगे। इसके बाद मुकाबला इंजुरी टाइम में चला गया, जहां मेजबान टीम को पेनाल्टी हासिल हुई और कप्तान स्टानकोविक ने इसे गोल में दागने में कोई गलती नहीं की। स्टानकोविक के इस गोल से हैदराबाद ने मुम्बई सिटी को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया।
स्टानकोविक के इस गोल से हैदराबाद ने मुम्बई को फिर से चौथे स्थान पर पहुंंचने से रोक दिया और उसके साथ अंक बांटकर उसे पांचवें स्थान पर ही रहने को मजबूर कर दिया।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: Naval Tata Hockey Academy के आशीष तानी पुर्ती का भारतीय टीम में चयन

July 15, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: नए खेल अधिनियम 2025 के तहत ईस्ट सिंहभूम आर्चरी एसोसिएशन की बड़ी बैठक, तीरंदाजी के विकास की बनी रूपरेखा

July 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर के 200 धुरंधरों ने मैदान में दिखाया दम; राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए खो-खो की 5 टीमें चयनित

June 28, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.