Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » आईएसएल-6 : जीत की पटरी पर मुम्बई, बेंगलुरू को 2-0 से हराया
खेल-जगत

आईएसएल-6 : जीत की पटरी पर मुम्बई, बेंगलुरू को 2-0 से हराया

BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 17, 2020No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

मुम्बई, 17 जनवरी । लगातार दो हार के बाद मुम्बई सिटी एफसी जीत की पटरी पर लौट आई है। उसने शुक्रवार को मुम्बई फुटबाल एरेना में हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन के अपने 13वें दौर के मुकाबले में मौजूदा चैम्पियन बेंगलुरू एफसी को 2-0 से हरा दिया।

मोदू सोगू (13वें मिनट) और एमीन चेरमीती (55वें मिनट) द्वारा किए गए गोलों की मदद से मिली इस जीत से मुम्बई को तीन अंक मिले लेकिन इसके बावजूद वह 19 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर ही बना हुआ है। हालांकि उसने अपने तथा चौथे स्थान पर काबिज ओडिशा एफसी (21) के बीच अंकों के फासले को कम किया है।

मुम्बई को लगातार दो मैचों में हार के बाद जीत मिली है जबकि बेंगलुरू की टीम जीत की हैट्रिक के साथ टॉपर पर पहुंचने से चूक गई। बेंगलुरू एफसी 22 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि एफसी गोवा 24 अंकों के साथ शीर्ष पर विराजमान है

बहरहाल, पहला हाफ मेजबान टीम के पक्ष में 1-0 से समाप्त हुआ। बॉल पजेशन (56 प्रतिशत) के मामले में बेंगलुरू एफसी आगे रही लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। मुम्बई की ओर से इस हाफ का एकमात्र गोल मोदू सोगू ने 13वें मिनट में किया। 44वें तथा इंजुरी टाइम के दूसरे मिनट में बेंगलुरू के कप्तान सुनील छेत्री ने गोल कर दिया था लेकिन दोनों ही मौकों पर वह आॅफ साइड करार दिए गए।

शुरुआत के 10 मिनट एक दूसरे को तौलने में बीत जाने के बाद 11वें मिनट में बेंगलुरू ने पहला हमला किया। आशिक कुरूनियन का वह प्रयास हालांकि बेकार चला गया। इस प्रयास के बदले में बेंगलुरू को हालांकि कार्नर मिला, जिस पर छेत्री का शॉट पोस्ट के ऊपर से निकल गया।

इन दो हमलों से उबरते हुए मुम्बई ने 13वें मिनट में गोल करते हुए बढ़त ले ली। सोगू ने यह गोल रोवलिन बोर्गेस की मदद से किया। बोर्गेस ने एक क्रास लेफ्ट फ्लैंक से बॉक्स के अंदर भेजा। बेंगलुरू के गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू गेंद को पंच करने के लिए आगे आए लेकिन गेंद उन्हें छका गई। इस पर सोगू ने ऊंची उठती गेंद को हेडर के जरिए गोलपोस्ट में डाल दिया।

21वें मिनट में सोगू को एक बार फिर मौका मिला लेकिन इस बार वह इस बार कीपर को नहीं छका सके। 35वें मिनट में डिएगो कार्लोस को लेफ्ट फ्लैंक में गेंद मिली। सेंटर में अपने किसी साथी को नहीं देख कार्लोस ने शॉट लिया लेकिन गुरप्रीत सावधान थे।

इसके बाद छेत्री के दो प्रयास बेकार गए। कोच कार्लोस कुआडार्ट इससे नाराज नजर आए।

दूसरे हाफ की शुरुआत में ही उदांता सिंह बतौर स्थानापन्न मैदान पर आए। 51वें मिनट में उदांता ने थ्रो इन पर हेडर के जरिए गोल करना चाहा लेकिन वह गेंद को क्रासबार के ऊपर से मार बैठे।

इसी बीच, मोहम्मद चेरमीती ने 55वें मिनट में गोल करते हुए मुम्बई सिटी एफसी को 2-0 से आगे कर दिया। यह गोल हर्मनजोत खाबरा की गलती का नतीजा था। खाबरा डिफेंस के प्रयास में कीपर को हेडर के जरिए गेंद दे रहे थे लेकिन गेंद चेरमीती के पास चली गई और चेरमीती ने बिना कोई गलती किए गोल कर दिया।

57वें मिनट में मुम्बई की ओर से मोहम्मद लार्बी ने मूव बनाया लेकिन इस बार गुरप्रीत ने उसे नाकाम कर दिया। 71वें में सोगू के एक बेहतरीन क्रास पर चेरमीती ने डाइव करके गोल करने का प्रयास किया लेकिन वह चूक गए। 79वें मिनट में छेत्री को पीला कार्ड मिला। 83वें मिनट में छेत्री ने उदांता के लिए मूव बनाया लेकिन उदांता उसका फायदा नहीं उठा सके और इस तरह उनकी टीम ने शीर्ष पर जाने का एक अच्छा मौका गंवा दिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

Jamshedpur News :अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग दिवस पर खिलाड़ियों और कोचों का होगा सम्मान, तैयारियां पूरी

August 25, 2026

Jamshedpur News :ओडिशा नवल टाटा हॉकी HPC की गोलकीपर एंगिल मिंज का बड़ा कमाल! जूनियर एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन

August 10, 2026

Jharkhand Sports News: झारखंड के दिव्यांग खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, सेंट्रल ज़ोन CP फुटबॉल व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लहराया परचम

August 10, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.