Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » आईएसएल-6 : हाईलैंडर्स को हराने के लिए नई रणनीति अपनाना चाहेंगे स्काटोरी
खेल-जगत

आईएसएल-6 : हाईलैंडर्स को हराने के लिए नई रणनीति अपनाना चाहेंगे स्काटोरी

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 27, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

कोच्चि, 27 दिसम्बर । केरला ब्लास्टर्स को शनिवार को अपने घर-जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी से भिड़ना है। हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन में हाईलैंडर्स के कोच रह चुके मेजबान टीम के मौजूदा कोच एल्को स्टाकोरी नई रणनीति के साथ अपनी पूर्व टीम को हराना चाहेंगे।

ब्लास्टर्स आठ मैचों से जीत नहीं हासिल कर सके हैं। सीजन को पहले मैच में स्काटोरी की टीम ने एटीके को हराकर शानदार आगाज किया था लेकिन उसके बाद से उसे जीत नसीब नहीं हुई है। इस टीम के पास नौ मैचों से सात अंक हैं। अब यह टीम और अंक नहीं गंवा सकती। घर में स्काटोरी की टीम खराब खेली है। घर में खेले गए बीते 14 मैचों से ब्लास्टर्स सिर्फ 14 अंक जुटा सके हैं। इनमें से तीन मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।

पिछले मैच में स्काटोरी की टीम को चेन्नइयन एफसी से 1-3 से हार मिली थी लेकिन अब स्काटोरी अपनी पूर्व टीम के खिलाफ हर हाल में जीत चाहते हैं। अपनी सहूलियत के लिए स्काटोरी नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी के लिए पिछले सीजन में सबसे अधिक गोल करने वाले कप्तान बार्थोलोमेव ओग्बेचे को अपने साथ लाए हैं। ओग्बेचे हालांकि पिछले सीजन जैसी लय में नहीं हैं लेकिन वह कभी भी खतरनाक साबित हो सकते हैं।

नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी के साथ होने वाले इस अहम मैच से पहले स्काटोरी ने कहा, ‘‘मेरा ध्यान अपनी पूर्व टीम पर नहीं बल्कि अपनी टीम पर है। हमें पिछले मैच की हार के भूलकर वापसी के बारे में सोचना होगा। हमारे लिए अच्छी बात यह है कि नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी खराब दौर से गुजर रही है और हम अपने घर में खेल रहे हैं। हमें आगे अब परिणाम के लिए खेलना होगा।’’

नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी ने भी इस साल खराब शुरुआत की है। यह टीम चार मैचों से जीत नहीं हासिल कर सकी है। यह टीम 10 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। स्टार स्ट्राइकर चोटिल हैं और उनकी गैरमौजूदगी में इसका अटैक कमजोर दिखाई दे रहा है।

कोच राबर्ट जार्नी की टीम के पास भी कई समस्याएं हैं। डिफेंस में भी समस्या है क्योंकि व्यक्तिगत गलतियां इस टीम पर भारी पड़ी हैं। बीते चार मैचों में इस टीम ने आठ गोल खाए हैं।

कोच ने कहा, ‘‘तीन टीमें ऐसी है, जिनका स्टाइल काफी अच्छा है लेकिन इस स्टाइल से ये मैच नहीं जीत सकतीं। एक बार सीजन समाप्त हो जाता है तो कोई स्टाइल को याद नहीं करता। यह खेल अंकों का है और हमें अब अंकों के लिए खेलना होगा।’’

नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी चाहेगी कि वह अपने पूर्व कोच के लिए समस्याएं खड़ी करे। खासतौर पर ऐसे में जबकि स्काटोरी अपनी टीम को मुश्किल से निकालकर मुख्यधारा में शामिल करने की तैयारी में जुटे हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS:आईएसएसओ (ISSO) नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में मनन अदेसरा का जलवा, जीते गोल्ड और सिल्वर मेडल

September 17, 2026

Jamshedpur News :अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग दिवस पर खिलाड़ियों और कोचों का होगा सम्मान, तैयारियां पूरी

August 25, 2026

Jamshedpur News :ओडिशा नवल टाटा हॉकी HPC की गोलकीपर एंगिल मिंज का बड़ा कमाल! जूनियर एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन

August 10, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.