Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » आईएसएल-6 : एफसी गोवा को उसी के घर में मुश्किल में डालने को तैयार ओडिशा
खेल-जगत

आईएसएल-6 : एफसी गोवा को उसी के घर में मुश्किल में डालने को तैयार ओडिशा

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 21, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

फातोर्दा (गोवा), 21 दिसम्बर। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रविवार को मेजबान एफसी गोवा और ओडिशा एफसी के बीच हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मुकाबला खेला जाएगा, जिसे जीतकर गोवा की टीम एक बार फिर अंक तालिका के शीर्ष पर पहुंचना चाहेगी।

गोवा की टीम अभी आठ मैचों से 15 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है जबकि ओडिशा की टीम नौ अंकों के साथ सातवें स्थान पर है।

इस मैच के माध्यम से दो स्पेनिश कोचों की कलाकारी देखने को मिलेगी। गोवा की कमान सर्गियो लोबेरा के हाथों में है जबकि जोसेफ गोम्बोउ ओडिशा के कोच हैं। इन दोनों कोचों के पास तकनीकी रूप से माहिर कुछ खिलाड़ी हैं और इसी कारण यह मुकाबला काफी रोचक हो सकता है।

मैच से पहले लोबेरा ने कहा, ‘‘मेरी नजर में पजेशन अहम है। बीते कुछ मैचों में हम गेंद पर कब्जे के मामले में पीछे रहे हैं। ओडिशा अच्छा खेल रही है। मैंने इसके मैच देखे हैं। इस टीम के पास लय है और कुछ अच्छे खिलाड़ी हैं।’’

गोवा ने अपने पिछले मैच में एटीके को 2-1 से हराया था। अहम बात यह है कि उसके स्टार फारवर्ड फेरान कोरोमिनास  ने चोट के बाद वापसी की थी और गोल भी किया था।

ऐसे में ओडिशा को सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि कोरो काफी खतरनाक खिलाड़ी हैं और मौका मिलते ही गोल करते हैं। गोवा का अटैक इस सीजन में शानदार है। उसके फारवर्ड खिलाड़ियों ने इशसीजन में अब तक 15 गोल किए हैं। इनमें से नौ गोल सेट पीसेस पर हुए हैं और ओडिशा को इस तरह का कोई भी मौका देने से बचना होगा।

गोवा के लिए अहम बात यह भी है कि उसने फाइनल क्वार्टर में अब तक कुल पांच गोल किए हैं जबकि ओडिशा की टीम की अंतिम पलों मे गोल खाने की आदत रही है।

ओडिशा एफसी को मिडफील्डर विनीत राय की सेवाएं नहीं मिल सकेंगी क्योंकि वह सस्पेंड हैं। विक्रमजीत सिंह के मिडफील्ड में माकोई तेबार के साथ उतरने की उम्मीद है।

इस मैच से पहले गोम्बोउ ने कहा, ‘‘गोवा के खिलाफ गेंद अपने पास रखना अहम है। यह टीम गेंद अपने पास रखना चाहती है और अगर वह ऐसा नहीं कर पाती है तो यह उसके लिए किसी सजा से कम नहीं। गोवा के खिलाफ हमें गलतियों से बचना होगा क्योकि उसके पास क्वालिटी है और हमें इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।’’

स्ट्राइकर एर्डियन सांटाना ओडिशा के लिए अहम किरदार निभा सकते हैं। इस खिलाड़ी ने अब तक कुल चार गोल किए हैं और सबसे खास बात यह है कि सांटाना ने ये सभी गोल घर से बाहर किए हैं।

गोम्बोउ के पास इस मैच के जरिए टॉप टीम्स के खिलाफ अपना रिकार्ड सुधारने का मौका है। ओडिशा ने अपने पिछले मैच में हैदराबाद एफसी को हराया था। इस सीजन में हालांकि वह टॉप-6 टीमें से सिर्फ मुम्बई सिटी एफसी को हराने में सफल रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS:आईएसएसओ (ISSO) नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में मनन अदेसरा का जलवा, जीते गोल्ड और सिल्वर मेडल

September 17, 2026

Jamshedpur News :अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग दिवस पर खिलाड़ियों और कोचों का होगा सम्मान, तैयारियां पूरी

August 25, 2026

Jamshedpur News :ओडिशा नवल टाटा हॉकी HPC की गोलकीपर एंगिल मिंज का बड़ा कमाल! जूनियर एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन

August 10, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.