Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » आईएसएल-6 : एटीके को 2-1 से हराकर टॉप पर पहुंचा एफसी गोवा
खेल-जगत

आईएसएल-6 : एटीके को 2-1 से हराकर टॉप पर पहुंचा एफसी गोवा

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 15, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

फातोर्दा (गोवा), 14 दिसम्बर । एफसी गोवा हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन की अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गया है। मेजबान टीम ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दो बार के चैम्पियन एटीके एफसी को 2-1 से हराने के साथ पहला स्थान हासिल किया।

बीते साल फाइनल खेलने वाली गोवा की टीम ने पहले स्थान से एटीके को ही हटाया है। एटीके के आठ मैचों से 14 अंक हैं जबकि गोवा के इतने ही मैचों से 15 अंक हो गए हैं। गोवा की यह चौथी जीत है। गोवा के लिए इस मैच में माउतोर्दा फाल ने 60वें और फेरान कोरोमिनास ने 66वें मिनट में गोल किए जबकि एटीके के लिए जॉबी जस्टिन ने 64वें मिनट में गोल किए।

पहला हाफ गोलरहित रहा। इस हाफ में कोई बड़ा मौका नहीं बना लेकिन जो भी मौके बने, वे मेजबान एफसी गोवा के नाम रहे। सातवें मिनट में प्रीतम कोटाल ने राइट फ्लैंक से आए क्रास पर अच्छा बचाव करते हुए एटीके को पिछड़ने से बचाया। 35वे मिनट में जैकीचंद सिंह गोलकीपर के साथ वन-आॅन-वन थे लेकिन आॅफसाइड करार दिए गए।

इसी तरह अंतिम पलों में ब्रेंडन फर्नांडिस अपने हिस्से आए मौके को भुना नहीं सके। गोवा ने शुरुआत से ही अटैकिंग फुटबाल खेली। यही कारण रहा कि इस हाफ में 70 फीसदी समय तक गेंद उसके पास रही जबकि उसने टारगेट पर चार शॉट लिए जबकि एटीके एक भी शॉट नहीं ले पाई।

ऐसा लग रहा था कि दोनों टीमों, खासकर एफसी गोवा ने ठान लिया था कि पहले हाफ में गंवाए गए मौकों को वह हर हाल में दूसरे हाफ में भुनाएगी। 55वें मिनट में एक निराशाजनक फाउल हुआ। शेरीटन फर्नांडिस ने गलत तरीके से माइकल सूसाइराज को गिरा दिया।

गोवा ने 60वें मिनट में एक जोरदार हमला किया। जैकीचंद सिंह के क्रास को रोकने के प्रयास में प्रबीर दास हाथ लगा बैठे। इस पर गोवा को फ्रीकिक मिला। ब्रेंडन फर्नांडिस ने एक बेहतरीन फ्रीकिक लिया, जिस पर हेडर के जरिए गोल करते हुए माउतोर्दा फाल ने गोवा को 1-0 से आगे कर दिया।

64वें मिनट में सूसाइराज को मैदान से बाहर जाना पड़ा। जॉबी जस्टिन ने उनका स्थान लिया और आते ही जस्टिन ने एक बेहतरीन गोल करते हुए एटीके को बराबरी पर ला दिया। जस्टिन ने यह गोल रीबाउंड पर किया।

अभी एटीके बराबरी के गोल का जश्न ठीक से मना भी नहीं पाई थी कि गोवा के सबसे सफल स्ट्राइकर फेरान कोरोमिनास ने 66वें मिनट में गोल करते हुए एक बार फिर मेजबान टीम को 2-1 से आगे कर दिया। कोरो का यह इस सीजन का पहला गोल है।

कोरो ने यह गोल बोउमोस के पास पर किया। इसमें ब्रेंडन की भी अहम भूमिका रही। ब्रेंडन ने ही सही समय पर बोउमोस को राइट फ्लैंक पर अच्छा पास दिया था, जिसे उन्होंने कोरो के हवाले किया था। इस तरह छह मिनट में हुए तीन गोलों ने मैच में रोमांच ला दिया।

72वें मिनट में जैकीचंद सिंह बाहर गए और मानवीर ने उनकी जगह ली। मानवीर ने आते ही मैदान पर अपना असर दिखाना शुरू किया लेकिन कुछ मौकों पर वह जल्दबाजी कर बैठे, जिससे गोवा कुछ अच्छे मौके गंवा बैठा। उनके सामने सबसे बड़ा मौका 85वें मिनट में आया था लेकिन वह एटीके के गोलकीपर अरिंदम भट्टाचार्य को छका नहीं सके। अगर वह सफल हो गए होते तो गोवा 3-1 से जीत गया होता। हालांकि गोवा की टीम 2-1 की जीत से भी खुश है क्योंकि वह टॉप पर पहुंच गई है

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: Naval Tata Hockey Academy के आशीष तानी पुर्ती का भारतीय टीम में चयन

July 15, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: नए खेल अधिनियम 2025 के तहत ईस्ट सिंहभूम आर्चरी एसोसिएशन की बड़ी बैठक, तीरंदाजी के विकास की बनी रूपरेखा

July 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर के 200 धुरंधरों ने मैदान में दिखाया दम; राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए खो-खो की 5 टीमें चयनित

June 28, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.