Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » आईएसएल-6 : नॉर्थईस्ट, एटीके के लिए ड्रॉ को जीत में बदलने का समय
खेल-जगत

आईएसएल-6 : नॉर्थईस्ट, एटीके के लिए ड्रॉ को जीत में बदलने का समय

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 7, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
 

गुवाहाटी, 6 दिसम्बर । हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन में अब तक अपराजित चल रही नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी शनिवार को यहां इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में होने वाले अपने घरेलू मुकाबले में एटीके की चुनौती का सामना करेगी।

दोनों टीमों के बीच होने वाला यह मैच अंकतालिका को प्रभावित कर सकती है। नॉर्थईस्ट यूनाइटेड छह मैचों में 10 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है जबकि एटीके 11 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को इस सीजन में अब तक एक भी हार नहीं मिली है। टीम के प्रदर्शन में हालांकि थोड़ा अनियमितता देखने को मिली है।

कोच रोबर्ट जार्नी की नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने पिछले चार मैचों में तीन मैच ड्रॉ खेले है। कोच चाहेंगे कि उनकी टीम इन ड्रॉ को जीत में तब्दील करे। एसामौह ग्यान, मार्टिन चावेस और पनागियोटिस त्रियाडिस अच्छा प्रदर्शन कर रहे है लेकिन बैक में टीम की हालत ठीक नहीं है। हाईलैंडर्स के नाम से मशहूर यह टीम जब भी खुद को मुसीबत में पाई है तब इसने लेट गोल से खुद को बचा लिया है।

जार्नी से जब पूछा गया कि क्या उन्हें इस बात की चिंता है कि टीम बार-बार देरी से गोल कर रही है, उन्होंने “ यह हम पर निर्भर नहीं करता है कि गोल कब होंगे। सभी मैचों में पहले 15-20 मिनट तक प्रतिद्वंद्वी को परखते है। जब आप घर से बाहर खेलते है तो स्कोर करना मुश्किल होता है। हमारे पास कई ऐसे ऐसे खिलाड़ी हैं जो गोल कर रहे हैं। ”

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के लिए राहत की बात ये है कि सेंटर बैक में उनके खिलाड़ी काई हीरिंग्स कई मैचों का निलंबन झेलने के बाद वापस मुकाबले में लौट चुके है। उनकी वापसी नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के लिए बड़ी भूमिका निभाएगी। हीरिग्स एटीके के रॉय कृष्णा, डेविड विलियम्स और माइकल सूसाइराज को रोक सकते है। कृष्णा पिछले तीन मैचों में तीन गोल कर चुके है।

जार्नी ने कहा, “ मेरे लिए इस समय यह टीम भारत में सबसे अच्छी टीम है। एटीके एक खतरनाक टीम है क्योंकि उनके कई खिलाड़ी एक-दूसरे में बहुत अच्छे है। हम इस मैच को जीतने के लिए मैदान पर अपना सबकुछ झौंक देना चाहते है।”

दूसरी तरफ कोच एंटोनियो हबास की एटीके टीम पांच मैचों से अजेय चल रही है। लेकिन टीम को पिछले दो मैचों में ओडिशा और मुंबई सिटी के खिलाफ ड्रॉ खेलना पड़ा है।

हबास ने कहा, “ वह (ग्यान) एक बहुत अच्छे खिलाड़ी है। वह तीन विश्व कप खेल चुके हैं। हमारा मकसद पूरी प्रतिबद्धता के साथ डिफेंड करना है। वह नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के लिए बहुत महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। हमें मैदान पर उन्हें निय़ंत्रित करना होगा। ”

उन्होंने कहा, “ हम अंकतालिका में दूसरे नंबर पर हैं। हम स्कोर भी कर रहे है। टीम संतुलित है, लेकिन हम और बेहतर करना चाहते हैं। ”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: Naval Tata Hockey Academy के आशीष तानी पुर्ती का भारतीय टीम में चयन

July 15, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: नए खेल अधिनियम 2025 के तहत ईस्ट सिंहभूम आर्चरी एसोसिएशन की बड़ी बैठक, तीरंदाजी के विकास की बनी रूपरेखा

July 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर के 200 धुरंधरों ने मैदान में दिखाया दम; राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए खो-खो की 5 टीमें चयनित

June 28, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.