Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » आईएसएल-6 : ब्रेक के बाद प्रतिद्वंद्विता को रिन्यू करना चाहेंगे बेंगलुरू, केरला
खेल-जगत

आईएसएल-6 : ब्रेक के बाद प्रतिद्वंद्विता को रिन्यू करना चाहेंगे बेंगलुरू, केरला

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 22, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
बेंगलुरू, 22 नवंबर । ब्रेक के बाद हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फिर से आगाज के लिए तैयार है। शनिवार को  श्री कांतिरावा स्टेडियम में इंटरनेशनल ब्रेक के बाद के पहले मुकाबले में बेंगलुरू एफसी का सामना केरला ब्लास्टर्स से होगा।
दोनों टीमें इस मैच के जरिए अपने अभियान को नया जीवन देने का प्रयास करेंगी। बेंगलुरू और केरला अंक तालिका के मध्य में विराजमान हैं। बेंगलुरू जहां छह अंक लेकर पांचवें स्थान पर है वहीं चार मैचों से चार अंक लेकर केरला की टीम सातवें स्थान पर है।
बेंगलुरू हालांकि इस सीजन में अब तक अपराजित रहने वाली तीन टीमों में से एक है। उसे एक मैच में जीत मिली है जबकि तीन मैच ड्रॉ रहे हैं। ब्रेक से पहले बेंगलुरू की टीम ने चेन्नइयन एफसी को हराया था।
शुरुआती तीन मैचों में बेंगलुरू की टीम सिर्फ एक गोल कर सकी थी लेकिन चेन्नइयन के खिलाफ उसने तीन गोल करते हुए फार्म में वापसी के संकेत दिए थे। चेन्न्ई के खिलाफ गोल करते हुए कप्तान सुनील छेत्री ने भी अपना खाता खोला था।
बेंगलुरू के कोच चार्ल्स कुआडार्ट ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि सीजन की शुरुआत से ही हम बेहतर स्थिति में हैं। हम शुरुआती तीन मैच जीत सकते थे। मुझे केरल के खिलाफ हुए मैच याद हैं। कल के मैच के भी टिकट बिक चुके हैं। यह भारतीय फुटबाल के लिए अच्छा संकेत है। यह टॉप टीमों मे से एक है और मुझे लगता है कि यह मुकाबला कड़ा होगा।’’
एक बार फिर एरिक पार्टालू और रफाएल अगस्तो जैसे खिलाड़ी बेंगलुरू के लिए अहम साबित हो सकते हैं। एरिक चोट से उबरकर वापसी कर चुके हैं और इससे बेंगलुरू को काफी मजबूती मिली है।
पार्टालू ने कहा, ‘‘बेंगलुरू में हजारों लोग ऐसे रहते हैं, जो केरल से हैं। इससे इस टीम के साथ होने वाले मैचों में एक तरह की प्रतिद्वंद्वितता बनती है। हम ऐसा खेल दिखाना चाहते हैं कि ये फैन्स बार-बार मैदान में आएं। यह जरूरी है।’’
जुआनन के नेतृत्व में खेल रही बेंगलुरू की डिफेंस लाइन ने चार मैचों में एक गोल खाया है और वह गोल भी पेनाल्टी पर हुआ था। राहुल भेके चोट से उबरने की प्रक्रिया में हैं और यह बात कुआडार्ट को चिंतित कर सकती है। राहुल को ओमान के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर मैच के दौरान चोट लगी थी।
दूसरी ओर, एल्को स्काटोरी की केरला टीम के लिए अपनी डिफेंसलाइन को मजबूत रखना एक चुनौती होगी। एटीके के खिलाफ उद्घाटन मुकाबले में मिली जीत के बाद केरवा की टीम तीन मैचों में जीत नहीं हासिल कर सकी है। उसे मुम्बई सिटी और हैदराबाद के खिलाफ हार मिली थी जबकि ओडिशा एफसी के खिलाफ उसे ड्रॉ खेलना पड़ा था।
मारियो अरक्वेस, रफाएल मेसी बोउली और जाएरो रोड्रिग्वेज जैसे खिलाड़ी चोटिल हैं और इस कारण टीम को काफी नुकसान हुआ है।
स्काटोरी ने कहा, ‘‘एक क्लब के तौर पर हम अपना श्रेष्ठ देने का प्रयास कर रहे हैं। दुर्भाग्य से मेरे सभी सेंटरबैक चोटिल हैं और मिडफील्ड में अरक्वेस भी चोटिल हैं। मैं रिएलिस्टिक आदमी हूं और इस हालात में अपना  श्रेष्ठ देने का प्रयास कर रहा हूं।’’
बेंगलुरू और केरला का मैच हमेशा रोचक होता है। स्टेडियम पूरा भरा होगा और अब देखना यह है कि शनिवार को ऊंट किसके पक्ष में बैठता है।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: Naval Tata Hockey Academy के आशीष तानी पुर्ती का भारतीय टीम में चयन

July 15, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: नए खेल अधिनियम 2025 के तहत ईस्ट सिंहभूम आर्चरी एसोसिएशन की बड़ी बैठक, तीरंदाजी के विकास की बनी रूपरेखा

July 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर के 200 धुरंधरों ने मैदान में दिखाया दम; राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए खो-खो की 5 टीमें चयनित

June 28, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.