Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर -आईएसएल -5 : पुणे ने किया जमशेदपुर का नुकसान, बेंगलुरू प्लेआफ में
खेल-जगत

जमशेदपुर -आईएसएल -5 : पुणे ने किया जमशेदपुर का नुकसान, बेंगलुरू प्लेआफ में

BJNN DeskBy BJNN DeskFebruary 16, 2019Updated:February 16, 2019No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
जमशेदपुर, । एफसी पुणे सिटी ने शनिवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन के अपने 15वें दौर के मुकाबले में मेजबान जमशेदपुर एफसी को 4-1 से हरा दिया। इस जीत से बेशक पुणे को कोई फायदा नहीं हुआ हो लेकिन जमशेदपुर के प्लेआॅफ में जाने की उम्मीदों को गम्भीर झटका लगा है लेकिन उसकी इस हार ने बेंगलुरू को लगातार दूसरी बार प्लेआफ मं पहुंचा दिया है।
जमशेदपुर का यह 16वां मैच था और इसे जीतकर वह अंक तालिका में शीर्ष-4 में पहुंच सकती थी लेकिन हार ने उसे पांचवें स्थान पर ही बनाए रखा है। अब उसके लिए आगे का सफर और मुश्किल हो गया है। दूसरी ओर, पहले ही प्लेआॅफ की दौड़ से बाहर हो चुकी पुणे को इस जीत से अंकों का तो फायदा हुआ लेकिन इस मैच से पहले की ही तरह सातवें स्थान पर बनी हुई है।
बेंगलुरू के क्वालीफाई करने के बाद अब प्लेआफ की तीन सीटों के लिए जंग शेष रह गई है।
इस मैच में पुणे के लिए रोबिन सिंह ने 17वें और 65वें मिनट में दो गोल किए जबकि मार्सेलिन्हो ने 45वें और आशिक कुरनियन ने 70वें मिनट में गोल दागा। जमशेदपुर का एकमात्र गोल 76वें मिनट में पेनाल्टी पर कालोस काल्वो ने किया।
पहले हाफ की शुरुआत जिस तरह हुई, उसका समापन बिल्कुल उलट हुआ। सीटी बजने के साथ ही मेजबान टीम ने आक्रमक रुख अपनाया और तीसरे मिनट में ही बड़ा हमला बोला। फारुख चौधरी उस पर गोल करने से चूक गए लेकिन उसके बाद पुणे ने मैच अपने हाथ में ले लिया और दो गोल करते हुए पहले हाफ का समापन 2-0 की बढ़त के साथ किया।
जमशेदपुर के लिए काल्वो ने तीसरे और 11वें मिनट मे दो बेहतरीन मौके बनाए लेकिन पहले प्रयास में चौधरी और दूसरे प्रयास में मारियो अर्क्वेस अपनी टीम को बढ़त दिलाने से चूक गए। 13वें मिनट मे भी मेजबान टीम ने एक और बड़ा हमला बनाया लेकिन अर्क्वेस एक बार फिर चूक गए।
बदले में पुणे ने 17वें मिनट में हमला किया और गोल करके दम लिया। उसके लिए यह गोल रोबिन सिंह ने किया। इस गोल ने घरेलू दर्शकों को शांत कर दिया। 24वें मिनट में जमशेदपुर ने गोल करने का एक मौका गंवा दिया। 28वें मिनट में साहिल पंवार ने पुणे के लिए एक शानदार बचाव करते हुए स्कोर बराबर होने से रोका।
30वें मिनट में पुणे के मार्सेलिन्हो और 36वें मिनट में रोबिन सिंह को पीला कार्ड मिला। 38वें मिनट में जमशेदपुर ने बदलाव किया लेकिन इसका उसे कोई फायदा होता नहीं दिखा क्योंकि इंजरी टाइम (47वें मिनट) में गोल करते हुए मार्सेलिन्हो ने स्कोर 2-0 कर दिया। मार्सेलिन्हो ने यह गोल मार्को स्टैनकोविक के एक थ्रू बॉल पर किया।
इयान ह्यूम ने 48वें मिनट में पुणे को 3-0 की बढ़त दिलाने की तैयारी कर ली थी। इस प्रयास में वह जमशेदपुर के गोलकीपर सुब्रत पॉल को तो छकाने में सफल रहे लेकिन गोलपोस्ट को नहीं छका सके। 50वें मिनट में सिंडोचा ने कर्लिंग शॉट पर गोल कर लिया लेकिन रेफरी ने उन्हें आॅफ साइड करार दिया।
इस बीच मेजबान टीम ने दो अहम बदला किए। तमाम बदलावों से हालांकि मेजबान टीम को कोई फायदा होता नहीं दिख रहा था क्योंकि पुणे ने 65वें और 70वें मिनट में गोल करते हुए 4-0 की लगभग अजेय बढ़त हासिल कर ली।
65वें मिनट में रोबिन सिंह ने आशिक कुरुनियन की मदद से मैच का अपना दूसरा गोल किया जबकि 70वें मिनट में कुरुनियन ने मार्सेलिन्हो की मदद से गोल करते हुए अपना खाता खोला। 75वें मिनट में जमशेदपुर को पेनाल्टी मिला क्योंकि मार्टिन डियाज ने सुमित पासी के ब्लॉक करने के प्रयास में बॉक्स के अंदर हैंडबॉल किया था। इस पेनाल्टी पर गोल कर काल्वो ने जमशेदपुर का खाता खोला।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: खालसा वॉरियर एकादश ने जीता केपीएल का खिताब, फाइनल में टिनप्लेट सुपर किंग्स को 7 विकेट से दी करारी मात

April 19, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:TSAF क्लाइंबिंग अकादमी का जलवा, 3 एथलीटों ने एशियन गेम्स 2026 के लिए किया क्वालीफाई

April 13, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सार्थक गोलुई के शानदार हेडर से जमशेदपुर FC की वापसी, टेबल टॉपर मुंबई सिटी को 1-1 से रोका

April 10, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.