Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » आईएसएल-6 : ओडिशा एफसी ने मुंबई सिटी को 4-2 से दी शिकस्त 
खेल-जगत

आईएसएल-6 : ओडिशा एफसी ने मुंबई सिटी को 4-2 से दी शिकस्त 

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 1, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

मुंबई। पिछले दो मैचों की नाकामी को पीछे छोड़ते हुए ओडिशा एफसी ने हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन के अपने तीसरे मैच में गुरुवार को यहां मुंबई फुटबाल एरेना में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान मुंबई सिटी एफसी को 4-2 से हरा दिया।

घर के बाहर अपना तीसरा मैच खेल रही नई नवेली ओडिशा की इस सीजन में पिछले तीन मैचों में यह पहली जीत है। टीम को पहले दो मैचों में हार मिली थी। टीम के अब तीन अंक हो गए हैं। वहीं, मुंबई की तीन मैचों में यह पहली हार है।

ओडिश एफसी के लिए फ्रांसिस्को हर्नांडीज ने छठे, एरिडेन संताना ने 21वें और 72वें जबकि जैरी माविमिंगथांगल ने 41वें मिनट में गोल किए।

मुंबई सिटी एफसी की ओर से मोहम्मद लार्बी ने 51वें मिनट में पेनाल्टी पर और बिपिन सिंह ने इंजुरी टाइम में गोल किया।

ओडिशा ने मैच में विस्फोटक शुरूआत की और पहले 10 मिनट में ही बढ़त हासिल कर ली। हर्नांडीज ने छठे मिनट में संताना से मिले पास पर गोल दागकर ओडिशा को मुकाबले में 1-0 की बढ़त दिला दी। मुंबई सिटी को इस सीजन में पहली बार कोई गोल खाना पड़ा।

पहला गोल दागने में मदद करने वाले संताना ने 21वें मिनट में ओडिशा की बढ़त को दोगुना करने में कोई गलती नहीं। स्पेनिश खिलाड़ी संताना ने कॉर्नर पर जैरी से मिले पास पर बॉल को गोल पोस्ट में डालकर ओडिशा को मैच में 2-0 से आगे कर दिया।

32वें मिनट में मुंबई के पास अपने घर में पहला गोल करने का आसान मौका आया। कार्लोस ने बॉक्स के अंदर केवीन को बॉल थमाया, लेकिन उनका यह शॉट क्रॉसबार के  ऊपर निकल गया और मेजबान टीम खाता खोलने से चूक गई।

मैच में 2-0 की बढ़त लेने के बाद ओडिशा ने हाफ टाइम की समाप्ति से पहले ही एक और गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया। ओडिशा के लिए यह गोल दूसरे गोल में मदद करने वाले जैरी ने 41वें मिनट में किया।

शुभम सारंगी ने बांई ओर से नंदकुमार सीकर को एक लंबा पास दिया। जैरी ने इसे अपने नियंत्रण में लेकर बॉल को गोल पोस्ट में डाल दिया।

आईएसएल के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी मैच के पहले हाफ में मुंबई सिटी एफसी ने तीन गोल खाए हैं।

दूसरे हॉफ के शुरू होने के पांच मिनट बाद ही ओडिशा के डोरोंसो ने बॉक्स के अंदर केवीन को गिरा दिया। इस पर मुंबई को पेनाल्टी हासिल हुआ और मोहम्मद लार्बी ने इस पेनाल्टी को गोल में तब्दील करके मेजबान टीम का खाता खोल दिया।

लार्बी ने यह गोल 51वें मिनट में किया। मुंबई का आईएसएल में यह 100वां गोल है।

इसके दो मिनट बाद ही मुंबई की ओर से एक और पेनाल्टी की मांग की गई, जिसे खारिज कर दिया गया।  72वें मिनट में ओडिशा ने उस समय गोलों का चौका जड़ दिया जब संताना ने हेडर के जरिए जैरी से मिले पास पर मैच में अपना दूसरा गोल दागकर ओडिशा को 4-1 की शानदार बढ़त दिला दी।

निर्धारित समय तक 4-1 की बढ़त लेने के बाद मुकाबला इंजुरी टाइम में गया, जहां मुंबई ने एक और गोल दागकर अपने हार के अंतर को कम कर दिया। मुंबई के लिए यह गोल बिपिन सिंह ने किया। इस तरह मुकाबला 4-2 से ओडिशा एफसी के पक्ष में रहा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

Jamshedpur News :अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग दिवस पर खिलाड़ियों और कोचों का होगा सम्मान, तैयारियां पूरी

August 25, 2026

Jamshedpur News :ओडिशा नवल टाटा हॉकी HPC की गोलकीपर एंगिल मिंज का बड़ा कमाल! जूनियर एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन

August 10, 2026

Jharkhand Sports News: झारखंड के दिव्यांग खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, सेंट्रल ज़ोन CP फुटबॉल व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लहराया परचम

August 10, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.