Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » आईएसएल-6 :  एटीके से नहीं, किस्मत से हारी चेन्नइयन एफसी
खेल-जगत

आईएसएल-6 :  एटीके से नहीं, किस्मत से हारी चेन्नइयन एफसी

BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 30, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

चेन्नई, 30 अक्टूबर। मेजबान चेन्नइयन एफसी को बुधवार को यहां जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन के अपने तीसरे मुकाबले में हार मिली। बेशक स्कोरलाइन 1-0 से एटीके के पक्ष में रहा लेकिन असल में वह एटीके से नही बल्कि अपनी खराब किस्मत से हार गई।

यह तीन मैचों में चेन्नइयन की तीसरी हार है जबकि एटीके की इतने ही मैचों में दूसरी जीत है। चेन्नई की टीम को अपने पहले मैच में एफसी गोवा के हाथों 0-3 से हार मिली थी। दूसरे मैच में उसने मुम्बई सिटी एफसी को 0-0 से बराबरी पर रोका था। मेजबान टीम इस सीजन में अब तक एक भी गोल नहीं कर सकी है।

दूसरी ओर, एटीके ने केरला ब्लास्टर्स के खिलाफ उद्घाटन मुकाबले में 1-2 की हार के साथ सीजन की शुरुआत की थी लेकिन उसके बाद उसने अपने घर में हैदराबाद एफसी को 5-0 से हराते हुए तीन अंक हासिल किए थे। अब उस मैच से हासिल तीन अंकों के साथ उसके कुल छह अंक हो गए हैं।

दो चैम्पियन टीमों के बीच के मुकाबले का पहला हाफ काफी रोमांचक रहा। हालांकि किसी की ओर से गोल नहीं हो सका लेकिन दो-दो बार आईएसएल खिताब जीत चुकीं टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा चरम पर थी। गेंद पर कब्जे की बात करें तो दोनों लगभग बराबरी पर रहीं लेकिन पोस्ट पर चेन्नयन ने चार हमले किए जबकि एटीके एक भी नहीं कर सकी।

इस हाफ में रेफरी और लाइंसमैन ने कुछ गम्भीर गलतियां कीं और अगर एसा नहीं हुआ होता तो शायद एटीके अभी 2 गोल से आगे होता। एक मौके पर एटीके को पेनाल्टी नहीं मिला और दूसरे मौके पर एटीके के खिलाड़ी को आनसाइड रहते हुए भी आफसाइड करार दिया गया।

15वें मिनट में चेन्नई के नेरीजुस विल्कीस ने पोस्ट के ठीक सामने राय कृष्णा को जानबूझकर गिरा दिया था। रेफरी को यह नजर नहीं आया लेकिन रीप्ले में साफ था कि विल्कीस ने जानबूझ कर कृष्णा को पीछे से टक्कर मारी है, जबकि वह गोल करने की स्थिति में थे।

इसी तरह 38वें मिनट में एटीके के जेवियर हर्नांदेज को उस समय आफसाइड करार दिया गया, जब उन्होंने चेन्नई के डिफेंडर लुसियान गोइयान से पीछे रहते हुए गेंद को डेविड विलियम्स के पास पर कलेक्ट किया था।

बेशक पहले हाफ में चेन्नई ने अधिक मौके बनाए लेकिन मैच की पहली सफलता एटीके के हाथ लगी। डेविड विलियम्स ने 48वें मिनट में एक बेहतरीन गोल करते हुए अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। यह आईएसएल इतिहास का 1000वां गोल था।

प्रबीर ने एक कट-बैक पास हर्नांदेज को किया। हर्नांदेज ने शाट लिया लेकिन गोइयान ने उसे ब्लाक कर दिया। गेंद डिफलेक्ट होकर विलियम्स के पास गई और उन्होंने बिना कोई गलती किए उसे पोस्ट में डाल दिया।

बराबरी का गोल करने के लिए संघर्षरत मेजबान टीम ने 60वें और 61वें मिनट में दो बेहतरीन मौके बनाए लेकिन किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया। 65वें मिनट में एटीके के माइकल सूसाइराज चोटिल हो गए। उन्हें बाहर जाना पड़ा। जयेश राणे ने उनका स्थान लिया।

चेन्नई की टीम ने 71वें मिनट में बराबरी का गोल लगभग कर दिया था लेकिन किस्मत एक बार फिर उसे दगा दे गई। इसी तरह 74वें मिनट में उसने एक बार फिर बड़ा मौका बनाया लेकिन इस बार भी फुटबाल के देवता उससे रूठे रहे। इसके बाद भी चेन्नई ने कुछ अच्छे मौके बनाए लेकिन खराब किस्मत के आगे उसकी एक न चली और वह इस सीजन में हार की हैट्रिक को मजबूर हुई।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: Naval Tata Hockey Academy के आशीष तानी पुर्ती का भारतीय टीम में चयन

July 15, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: नए खेल अधिनियम 2025 के तहत ईस्ट सिंहभूम आर्चरी एसोसिएशन की बड़ी बैठक, तीरंदाजी के विकास की बनी रूपरेखा

July 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर के 200 धुरंधरों ने मैदान में दिखाया दम; राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए खो-खो की 5 टीमें चयनित

June 28, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.