Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » गुवाहाटी -आईएसएल-6 : ओडिशा को 2-1 से हराकर हाईलैंर्ड्स ने जीत का खाता खोला
खेल-जगत

गुवाहाटी -आईएसएल-6 : ओडिशा को 2-1 से हराकर हाईलैंर्ड्स ने जीत का खाता खोला

BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 26, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

गुवाहाटी,  । अपने सबसे बड़े स्टार आसामोह गयान द्वारा 84वें मिनट में हेडर से किए गए गोल की मदद से नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी ने शनिवार को यहां इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में ओडिशा एफसी को 2-1 से हराकर हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन में जीत का खाता खोल लिया।

अपने पहले मैच में मौजूदा चैम्पियन बेंगलुरू एफसी को 1-1 की बराबरी पर रोकने वाली हाईलैंर्ड्स नाम से मशहूर मेजबान टीम ने दूसरे ही मिनट में रिडीम थ्लांग की मदद से खाता खोल लिया था लेकिन जिस्को हर्नांदेज ने 71वें मिनट में एक बेहतरीन गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद गयान की कलाकारी काम आई और उन्होंने हेडर पर गोल करते हुए मेजबान टीम को 2-1 से आगे कर दिया।

यह दो मैचों में मेजबान टीम की पहली जीत है जबकि पहली बार आईएसएल में खेल रही ओडिशा एफसी को लगातार दूसरी हार मिली है। उसे अपने पहले मैच में जमशेदपुर एफसी के खिलाफ 1-2 से हार मिली थी। इस मैच में ओडिशा की टीम भले ही हार गई लेकिन उसने बॉल पजेशन अधिक रखने के साथ-साथ मौके भी अधिक बनाए। यह अलग बात है कि किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया।

पहले हाफ की झन्नाटेदार शुरुआत हुई। मेजबान टीम ने दूसरे मिनट में ही खाला खोल लिया। 24 साल के थ्लांग ने इस सीजन का अब तक का सबसे तेज गोल पानाजियोटिस त्रियादिस की मदद से की।

राइट फ्लैंक पर थ्लांग बिल्कुल अनमार्क्ड खड़े थे। इसी बीच त्रियादिस ने उन्हे एक परफेक्ट पास किया, जिसे गोल में डालकर थ्लांग ने अपनी टीम को आगे कर दिया।

ओडिशा एफसी ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सातवें और 13वें मिनट में एक अच्छे मूव बनाए लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। 20वें मिनट में ओडिशा के शुभम सारंगी को पीला कार्ड मिला। 22वें और 26वें मिनट में मेजबानों ने दो बेहतरीन मूव बनाए लेकिन वे नाकाम रहे।

ओडिशा ने 32वें मिनट में जेरी और 35वें मिनट में कार्लोस डेल्गाडो की मदद से दो खतरनाक मूव बनाए लेकिन रॉय सावधान थे और अपनी टीम की बढ़त को बरकरार रखा। 38वें मिनट में त्रियादिस को पीला कार्ड मिला। इंजुरी टाइम में मेजबान गोलकीपर रॉय और स्टार खिलाड़ी गयान को पीला कार्ड मिला।

दूसरे हाफ की शुरुआत में ओडिशा ने दो बदलाव किए। 47वें मिनट में हालांकि उसे मेजबान टीम के एक जोरदार हमले का सामना करना पड़ा लेकिन विनीत राय ने शानदार डिफेंडिंग का नमूना पेश करते हुए राइट फ्लैंक से आए थ्लांग के कट बैक को गियान तक नहीं पहुंचने दिया।

54वें मिनट में ओडिशा ने हमला किया लेकिन वह बेकार चला गया। 57वें मिनट में ओडिशा के स्थानापन्न खिलाड़ी नंदकुमार सेकर बराबरी का गोल करने के बिल्कुल करीब थे। जिस्को के शानदार पास के बाद वह गेंद लेकर बॉक्स में घुसे और मेजबान टीम के दो डिफेंडरों को छकाया लेकिन अपने शॉट में वह ताकत नहीं ला सके, जो रॉय को छका पाती।

68वें मिनट में जिस्को ने एक करारा शॉट पोस्ट की ओर लॉन्च किया लेकिन रॉय सावधान थे। जिस्को ने हालांकि 71वें मिनट में इसकी भरपाई करते हुए अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया। इस गोल में डियांगे ने उनकी मदद की।

73वें मिनट में डेल्गाडो को गम्भीर फाउल के कारण लाल कार्ड मिला। अब ओडिशा की टीम 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही थी। मैच का सबसे नाटकीय समय 84वें मिनट में उस समय आया जब गयान ने कार्नर किक पर हेडर से गोल कर मेजबान टीम को 2-1 से आगे कर दिया और मैच इसी स्कोर पर समाप्त हुआ।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS:आईएसएसओ (ISSO) नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में मनन अदेसरा का जलवा, जीते गोल्ड और सिल्वर मेडल

September 17, 2026

Jamshedpur News :अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग दिवस पर खिलाड़ियों और कोचों का होगा सम्मान, तैयारियां पूरी

August 25, 2026

Jamshedpur News :ओडिशा नवल टाटा हॉकी HPC की गोलकीपर एंगिल मिंज का बड़ा कमाल! जूनियर एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन

August 10, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.