Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » आईएसएल : अमिने के गोल से मुंबई की विजयी शुरुआत 
खेल-जगत

आईएसएल : अमिने के गोल से मुंबई की विजयी शुरुआत 

BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 24, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

कोच्चि, 24 अक्टूबर। मुंबई सिटी एफसी ने हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन की विजयी शुरुआत करते हुए गुरुवार को मेजबान केरला ब्लास्र्टर्स को उसके घर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 1-0 से हरा दिया।

मुंबई के लिए यह गोल अमिने चेरेमिती ने 82वें मिनट में किया। इस गोल से पहले तक लग रहा था  कि मैच गोलरहित ड्रॉ होगा, इसी बीच अमिने को मौका मिला और वह टीम के लिए गोल कर गए।

केरला का यह इस सीजन का दूसरा मैच था। दोनों मैच उसने अभी तक अपने घर में ही खेले हैं। पहले मैच में उसने एटीके को मात दी थी, लेकिन मुंबई के खिलाफ वह विजयी क्रम जारी नहीं रख पाई। मुंबई का यह इस सीजन का पहला मैच था जिससे वो पूरे तीन अंक लेने में सफल रही।

मेजबान टीम शुरुआत में ही एक बड़ा घाव खाने से बच गई। उसके खिलाड़ी गियानी जुइवेरलून ने बॉक्स के अंदर अमिने को पीछे से टैकल करने की कोशिश में गिरा दिया। मुंबई ने इस पर पेनाल्टी की मांग की जो रैफरी ने नकार दी।

पांच मिनट बाद एक  बार फिर मेजबान टीम पर खतरा मंडराता दिखा। रोवलिन बोर्जेस और डिएगो कार्लोस ने मिलकर एक मौका बनाया और मोहम्मद लार्बी के पास गेंद पहुंचाई। यह खिलाड़ी हालांकि गेद को बाहर खेल बैठा।

अपने घर में मेजबान टीम धीरे-धीरे असहज हो रही थी। मुुंबई ने गेंद को अपने पास रखने की कोशिश की जिसमें वो सफल भी हो रही थी। 19वें मिनट में उसके स्टार खिलाड़ी पाउलो मचाडो ने भी गोल करने की कोशिश की जो सफल नहीं हो सकी।

मेजबान टीम के लिए मैच में पहला मौका 24वें मिनट में आया जब उसे फ्री किक मिली। सर्गियो सिंडोचा के क्रॉस पर केरला के स्टार बार्थोलोमेव ओग्बेचे ने अच्छा प्रयास किया लेकिन गेंद बाहर चली गई।

पहले हाफ का अंत समीप था और दोनों टीमें गोल से महरूम थीं। इसी बीच 42वें मिनट में मुंबई के कोच जोर्ज कोस्टा ने दो बदलाव किए। मचाडो के स्थान पर मोदोउ साउगोउ और माटो गार्किक के स्थान पर प्रतीक चौधरी को मैदान पर भेजा गया।

केरला के पास 44वें मिनट में एक बेहद करीबी मौका आया। इस मिनट में उसे एक और फ्री किक मिली जो गोल में तब्दील नहीं हो सकी।

दूसरे हाफ की शुरआत मुंबई ने की। गेंद को अपने पास रख पाने में मुंबई सफल हो रही थी। इसी बीच 53वें मिनट में मेहमान टीम के पास एक और शानदार मौका आया। लार्बी ने बाएं छोर से लो क्रॉस पास बॉक्स के अंदर डाला। सोउगोउ ने स्लाइड मार कर गेंद को नेट में डालने की कोशिश की, लेकिन गेंद बाहर चली गई।

कुछ देर बाद केरला ने एक बदलाव किया और 54वें मिनट में हालिचरण नार्जरी को बाहर कर राहुल को मैदान पर उतारा गया। 61वें मिनट में मुंबई के सार्थक को रैफरी ने पीला कार्ड दे दिया। 64वें मिनट में  केरला के जाइरू को भी पीला कार्ड दे दिया गया।

दोनों टीमों की कोशिशों में कमी नहीं आई थी। हालांकि यह लगने लगा था कि मैच ड्रॉ रहेगा। तभी मुंबई की किस्मत ने करवट बदली। इसमें केरला के डिफेंस की भी गलती रही जिन्होंने अमिने को खाली छोड़ दिया। अमिने को सौविक चक्रवर्ती का पास मिला और उन्होंने आसानी से पोस्ट के सामने से गेंद को नेट में भेज अपनी टीम के लिए गोल किया।

केरला के डिफेंस की गलती यहीं नहीं रूकी। अगले मिनट उसके गोलकीपर ने पोस्ट छोड़ दिया और गेंद को झपटने के लिए बॉक्स के बाहर चले गए। यहां मुंबई के सर्गी केविन मौके को भुना नहीं पाए वरना मुंबई के खाते में दूसरा गोल होता।
—

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

Jamshedpur News :अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग दिवस पर खिलाड़ियों और कोचों का होगा सम्मान, तैयारियां पूरी

August 25, 2026

Jamshedpur News :ओडिशा नवल टाटा हॉकी HPC की गोलकीपर एंगिल मिंज का बड़ा कमाल! जूनियर एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन

August 10, 2026

Jharkhand Sports News: झारखंड के दिव्यांग खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, सेंट्रल ज़ोन CP फुटबॉल व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लहराया परचम

August 10, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.