Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » आईएसएल-5 : जमशेदपुर ने एकतरफा जीत के साथ किया लीग चरण का अंत, बेंगलुरू को हराया
खेल-जगत

आईएसएल-5 : जमशेदपुर ने एकतरफा जीत के साथ किया लीग चरण का अंत, बेंगलुरू को हराया

BJNN DeskBy BJNN DeskFebruary 27, 2019No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
जमशेदपुर, 27 फरवरी । जमशेदपुर ने दूसरे हाफ में बेहतरीन वापसी करते हुए बुधवार को हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन के मैच में बेंगलुरू एफसी को 5-1 से एकतरफा मात देते हुए लीग का अंत जीत के साथ किया है। जेआरडी टाटा स्पोटर्स कॉम्पलेक्स में खेले गए इस मैच में एक समय बेंगलुरू ने बढ़त ले ली थी, लेकिन जमशेदपुर ने हार नहीं मानी और पहले हाफ का अंत बराबरी के साथ किया और फिर दूसरे हाफ में दनादन चार गोल करते हुए जीत हासिल की।
इस हार से बेंगलुरू के शीर्ष स्थान को नुकसान नहीं हुआ है। यह उसका लीग चरण का आखिरी मैच था और उसके 18 मैचों में 34 अंक हैं। इस मैच के साथ ही जमशेदपुर आईएसएल का सफर समाप्त हो गया है। उसने 18 मैचों में छह जीत, नौ ड्रॉ और तीन हार से हासिल 27 अंकों साथ पांचवें स्थान के साथ लीग का अंत किया है।
शानदार फॉर्म में चल रही बेंगुलरू ने शुरुआत अच्छी की और जल्दी ही उसने एक गोल की बढ़त ले ली। बेंगलुरू के लिए 16वें मिनट में सेमोबई हाओकिप ने गोल कर उसे मजबूत कर दिया। इसमें गलती जमशेदपुर के डिफेंस की रही जिसका फायदा हाओकिप को मिला।
अगस्तीन फर्नांडेज ने लाइन से गेंद क्लीयर की जो सिसको फर्नांडेज के पास आई। यहां हाओकिप ने गेंद का पीछा किया और जमशेदपुर की गलती का फायदा उठाते हुए गेंद अपने पाले में ली और मौका देखते हुए उसे नेट में डाल बेंगलुरू को 1-0 से आगे कर दिया।
एक गोल करने के बाद मेहमान टीम और हावी हो गई। उसने अपनी आक्रामकता में तेजी दिखाई। उसकी इस आक्रामकता से जमशेदपुर पर दबाव बनना लाजमी थी और इसी कारण वह 25वें मिनट में बेंगलुरू को पेनाल्टी दे गई। यहां जमशेदुपर के कप्तान टिरि ने एडमुनी लालरिनडिका पर फाउल किया और रैफरी ने तुरंत बेंगलुरू को पेनाल्टी दे दी।
मेहमान टीम के पास अपनी बढ़त को दोगुना करने का अच्छा मौका था, लेकिन जमशेदुपर के गोलकीपर सुब्रत पॉल ने सिसको द्वारा ली गई पेनाल्टी पर शानदार बचाव करते हुए बेंगलुरू को दूसरा गोल नहीं कर दिया।
सिसको हताश नहीं हुए। 29वें मिनट में उन्होंने गोल करने का एक और प्रयास किया। यहां उन्होंने एक लंबा शॉट खेला, लेकिन सुब्रत ने एक बार फिर उनके शॉट को बाहर कर दिया।
जमशेदपुर ज्यादा कुछ नहीं कर पा रही थी। उसने बराबरी की कोशिश के लिए कई मौके बनाने चाहें लेकिन बेंगलुरू के डिफेंस की मुस्तैदी के कारण बॉक्स के अंदर जाना भी उसके लिए मुश्किल हो गया था।
पहला हाफ समाप्ति पर था और तभी जमशेदपुर को अगस्तीन फर्नांडेज ने बराबरी पर ला दिया। अगस्तीन की गलती के कारण ही बेंगलुरू को 1-0 की बढ़त मिली और अब इस खिलाड़ी ने अपनी गलती में सुधार करते हुए स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।
बराबरी करने के बाद मेजबान टीम में आत्मविश्वास बढ़ गया था और इसी के दम पर उसने दूसरे हाफ में अपनी बढ़त को दमदार खेल दिखाते हुए चार गोल करते हुए बेंगलुरू को हार सौंपी उसने आठ मिनट के भीतर चार गोल करते हुए बेंगलुरू को तगड़ा झटका दिया।
दूसरा गोल 54वें मिनट में माइकल सोसाइराज ने किया। इस गोल में उनकी मदद एमरसन गोमेस डी माउरा ने की। बेंगलुरू इस गोल के बाद बने दबाव से अपने आप को बाहर लाती उससे पहले ही 56वें मिनट में पाब्लो मोरगाड ने कार्लोस सोब्राडो की मदद से जमशेदपुर को 3-1 से आगे कर दिया।
फिर अगले मिनट में पाब्लो मोरगाड ने अपना दूसरा गोल और जमशेदुपर का चौथा गोल कर बेंगलुरू की वापसी लगभग ना मुमकिन कर दी।
जमशेदपुर यहीं नहीं रूकी और कार्लोस काल्वो ने 61वें मिनट में एक और गोल कर अपनी टीम को 5-1 से आगे कर दिया।
चार गोल से पिछड़ने के बाद बेंगलुरू के लिए वापसी की राह खत्म सी हो गईं थी। जमशेदपुर ने अच्छी डिफेंसिव खेल खेलते हुए अपनी बढ़त को बनाए रखा और जीत के साथ लीग चरण का अंत किया।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

Jamshedpur News :अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग दिवस पर खिलाड़ियों और कोचों का होगा सम्मान, तैयारियां पूरी

August 25, 2026

Jamshedpur News :ओडिशा नवल टाटा हॉकी HPC की गोलकीपर एंगिल मिंज का बड़ा कमाल! जूनियर एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन

August 10, 2026

Jharkhand Sports News: झारखंड के दिव्यांग खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, सेंट्रल ज़ोन CP फुटबॉल व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लहराया परचम

August 10, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.