Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » आईएसएल-6 ः सनटाना के 2  गोल से ओडिशा ने घर में किया विजयी आगाज 
खेल-जगत

आईएसएल-6 ः सनटाना के 2  गोल से ओडिशा ने घर में किया विजयी आगाज 

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 27, 2019No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

भुवनेश्वर, 27 दिसंबर। ओडिशा एफसी ने शुक्रवार को होरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन में अपने घरेलू मैदान कलिंगा स्टेडियम में अपना पहला मैच खेला। मेजबान टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने घरेलू दर्शकों का निराश होने का मौका नहीं दिया और जमशेदपुर एफसी को रोमांचक मुकाबले में 2-1 से हरा दिया।

यह तीनों गोल पहले हाफ में हुए। इस जीत ने ओडिशा को छठे स्थान पर ला दिया है। 10 मैचों में यह उसकी तीसरी जीत है। मेजबान टीम के अब 12 अंक हो गए हैं। जमशेदपुर 10 मैचों में 13 अंकों के साथ चौथे स्थान पर ही बनी हुई है।

ओडिशा ने अभी तक अपने सभी मैच पुणे में खेले थे क्योंकि इससे पहले यह स्टेडियम उपलब्ध नहीं था। मेजबान टीम ने अपने असल घर में जीत के साथ उद्घाटन किया।

मैच की शुरुआत हालांकि ऐसी हुई की मेजबान टीम के दर्शकों के माथे पर चिंता की लकीरें आ गईं। पांचवें मिनट में जमशेदपुर ने गोल करने का प्रयास किया जिसमें ऐसा लगा की गेंद वीनीत राय के हाथ से लगी है। मेहमान टीम ने पेनाल्टी की मांग की जिसे नकार दिया गया।

धीर-धीरे ओ़डिशा ने अपने घर में अपनी बादशाहत को परिचय दिया और कुछ मौके बनाए। 13वें और 18वें मिनट में ओडिशा ने दो कोशिशें कीं जो असफल रहीं। सफलता उसे मिली वो भी 28वें मिनट में। इस मिनट नंदकुमार सेकर के पास गेंद आई,  उन्होंने कुछ समय गेंद अपने पास ही रखी। नंदकुमार ने जैसे ही मौका देखा गेंद एरिडेन सनटाना को को दी। संटाना ने बिना कोई गलती के उसे नेट में डाल अपने घर में ओडिशा का खाता खोला।

ओडिशा की खुशी 10 मिनट बाद उसके डिफेंस की गलती से धूमिल पड़ गई। 38वें मिनट में नारायण दास ने सुमीत पस्सी को गिरा दिया जिसके कारण जमशेदपुर को पेनाल्टी मिली। इस मौके को एइतोर मोनरॉय ने भुनाते हुए स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

मैच शुरू से रोमांचक चल रहा था और इसकी उम्मीद भी बनी हुई थी। पहले हाफ के इंजुरी टाइम में सनटाना ने इस रोमांच को गोल कर और आगे पहुुंचा दिया। इस बार भी यह गोल सनटाना ने नंदकुमार के पास पर किया। सनटना की इस विश्व स्तरीय हिट का जमशेदपुर के गोलकीपर के पास कोई जवाब नहीं था।

दूसरे हाफ की शुरुआत में दोनों टीमों के खेल में पहले हाफ जैसा स्तर दिख नहीं रहा था हालांकि दोनों टीमों हाफ चांस जरूर बना रही थी। हां ओडिशा को इस हाफ में इस मैच का चौथा पीला कार्ड मिला। 62वें मिनट में शुभम को पीला कार्ड मिला जबिक पहले हाफ में 33वें मिनट में डेल्गाडो, 30नें मिनट में नारायण दास और 19वें मिनट में गौरव बोरा को यह कार्ड मिल चुका था।

इसी बीच 66वें मिनट में फारुख चौधरी और मुबासीर रहमान ने दो करीबी पास किए जिनपर लगा की जमशेदपुर बराबरी कर लेगी, शायद यहां किस्मत मेहमान टीम के साथ नहीं थी।

एक गोल से ओडिशा जरूर आगे थे लेकिन उसके कोच को पता था कि कभी की कुछ भी हो सकता है। उन्होंने कुछ बदलाव किए। सिसको हर्नाडेज के स्थान पर पेरेज गुइडेस, वीनीत की जगह बिक्रमजीत, डेनियल की जगह मांगकू कुकी को मैदान पर भेजा गया। यह सभी बदलाव 67 से 71वें मिनट के बीच हुए। इन्हीं बदलावों के बीच फारुख का गोल करने का एक और प्रयास जाया चला गया।

जमशेदपुर ने भी 73वें मिनट में बदलाव करते हुए रोबिन गुरंग को बाहर बुला सीके वीनीत को मैदान पर उतारा।यहां रोबिन को चोट लगी थी। वीनीत ने आते ही एक मूव बनाया जो पूरा नहीं हो सका। जमशेदपुर बराबर का गोल करने की कोशिश में थी। इसीलिए उसने 79वें मिनट में एक और बदलाव करते हुए इसाक के स्थान पर अनिकेत जाधव को मैदान पर भेजा।

मैच अपने अंजाम तक बढ़ रहा था और इसीलिए जमशेदपुर ज्यादा आक्रामक होकर खेल रही थी जिसने ओडिशा के डिफेंस के लिए चुनौती बढा दी थी जिसका पूरा ध्यान अब अपनी बढ़त को बनाए रखने पर था।

मेजबान टीम ने पूरी सफलता को बनाए रख जीत हासिल की और अपने दर्शकों को झूमने का मौका दिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

Jamshedpur News :अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग दिवस पर खिलाड़ियों और कोचों का होगा सम्मान, तैयारियां पूरी

August 25, 2026

Jamshedpur News :ओडिशा नवल टाटा हॉकी HPC की गोलकीपर एंगिल मिंज का बड़ा कमाल! जूनियर एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन

August 10, 2026

Jharkhand Sports News: झारखंड के दिव्यांग खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, सेंट्रल ज़ोन CP फुटबॉल व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लहराया परचम

August 10, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.