Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » आईएसएल-6 : चेन्नइयन ने एटीके को 3-1 से हराया
खेल-जगत

आईएसएल-6 : चेन्नइयन ने एटीके को 3-1 से हराया

BJNN DeskBy BJNN DeskFebruary 16, 2020No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
कोलकाता, 16 फरवरी। दो बार की चैंपियन चेन्नइयन एफसी ने रविवार को यहां विवेकानंद युवा भारतीय क्रीड़ांगन में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन के मैच में दो बार की चैंपियन एटीके को 3-1 से हरा दिया।
इस जीत के साथ ही चेन्नइयन के 16 मैचों से 25 अंक हो गए हैं और वह अंकतालिका में पांचवें नंबर पर पहुंच गई हैं। वहीं, पहले ही प्लेआॅफ में अपना स्थान पक्का कर चुकी एटीके की 17 मैचों में यह चौथी हार है और वह 33 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है।
चेन्नइयन के लिए राफेल क्रिवेल्लारो ने सातवें, आंद्रे शेम्बरी ने 40वें और नेरिजुस व्लास्किस ने इंजुरी टाइम में गोल किया। एटीके के लिए रॉय कृष्णा ने 40वें मिनट में गोल किया।
मेहमान चेन्नइयन ने करीब 37000 दर्शकों की मौजूदगी में चौंकाते हुए मैच की शुरुआत की और सातवें मिनट में ही क्रिवेल्लारो के बेहतरीन गोल की मदद से अपना खाता खोल लिया। इस गोल में अली साबिया का भी असिस्ट रहा। पहले आठ मैचों में एक भी गोल नहीं करने वाले राफेल का सीजन का यह सातवां गोल है।
चेन्नइयन ने इसके बाद 18वें मिनट में शेम्बरी ने हेडर के जरिए बॉल को नेट में डालकर चेन्नइयन की बढ़त को दोगुना कर दिया था कि तभी रेफरी ने इसे आॅफसाइड करार दे दिया।
मैच की शुरुआत से ही पिछड़ रही एटीके को 25वें मिनट में भी एक झटका लगा जब आईएसएल में अपना 50वां मैच खेल रहे अनस एडाथोडिका चोटिल हो गए। अनस को स्टेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा और उनकी जगह माइकल सूसाइराज ने ली।
मैच के 40वें मिनट में एक के बाद एक लगातार दो गोल देखने को मिले। पहले चेन्नइयन ने शेम्बरी के हेडर के जरिए किए गोल से अपनी बढ़त को दोगुना कर लिया। चेन्नइयन के दूसरे गोल में अनिरुद्ध थापा का भी असिस्ट रहा।
लेकिन एटीके ने भी 40वें मिनट में ही वापसी की और कृष्णा के गोल की मदद से मैच में अपना खाता खोल लिया। कृष्णा का सीजन का यह 14वां गोल है और अब वह टॉप स्कोररों की सूची में फिर से नंबर-1 स्थान पर पहुंच गए हैं।
कृष्णा के गोल के बावजूद चेन्नइयन ने हाफ टाइम तक 2-1 की अपनी बढ़त को कायम रखा। वहीं, एटीके को घर में इस सीजन में पहली बार हाफ टाइम तक पिछड़ना पड़ा।
दूसरे हाफ के शुरू होने के बाद 49वें मिनट में चेन्नइयन मैच में तीसरा गोल दागने से महरूम रह गई। 66वें मिनट तक दोनों ही टीमें 50-50 प्रतिशत बॉल पजेशन के साथ खेल रही थी, लेकिन चेन्नइयन अभी भी गोल के लिहाज से आगे थी।
चेन्नइयन ने इसके बाद 69वें मिनट में शेम्बरी की जगह डेÑग्स फिर्तेलेस्कु को जबकि एटीके ने 73वें मिनट में जयेश राणे की जगह रेगिन माइकल को मैदान पर उतारा। आईएसएल में 75 मिनट बाद अब तक आठ गोल दागने वाली एटीके इस मैच में भी अपने उसी रिकॉर्ड को दोहराने के प्रयास में लगी हुई थी।
मेजबान एटीके ने कृष्णा के हेडर के दम पर 85वें मिनट में बॉल को नेट में पहुंचा भी दिया, लेकिन तभी रेफरी ने इस गोल को आॅफसाइड करार दे दिया। रेफरी के इस फैसले के कारण एटीके को एक गोल से पीछे रहते हुए इंजुरी टाइम में प्रवेश करना पड़ा।
इंजुरी टाइम में चार मिनट का अतिरिक्त टाइम जोड़ा गया, जहां चेन्नइयन ने अपने स्टार खिलाड़ी और टॉप स्कोरर व्लास्किस के गोल की अपनी बढ़त को 3-1 से कर दिया और इसी स्कोर के साथ मुकाबला जीत लिया। व्लास्किस का सीजन का यह 13वां गोल है।
—
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर के 200 धुरंधरों ने मैदान में दिखाया दम; राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए खो-खो की 5 टीमें चयनित

June 28, 2026

IndianOil Durand Cup :135वां इंडियनऑयल डूरंड कप 25 जुलाई से होगा शुरू, फाइनल 23 अगस्त को खेला जाएगा

June 25, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील के संदीप साहा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, एशियन यूथ TT चैंपियनशिप में अंपायरिंग करने वाले इकलौते भारतीय बने

June 24, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.