
JAMSHEDPUR


पश्चिम बंगाल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी भले की बहुमत से दूर रह गई हो लेकिन सीटों की तुलना में जबरदस्त प्रदर्शन रहा है। 2016 के चुनाव में तीन सीटों वाली भाजपा ने आशातीत प्रदर्शन किया है। विष्णुपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छह विधानसभा सीटों पर कमल खिला है। इन्हीं में से एक सीट इंदस विधानसभा का है। दूसरी बार चुनाव लड़े भाजपा उम्मीदवार निर्मल धारा ने 7000 से अधिक वोटों से जीत दर्ज़ किया। उन्हें एक लाख से अधिक वोट प्राप्त हुए। इस सीट पर चुनावी रणनीति तैयार करने के लिए भाजपा ने बतौर प्रभारी जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी थी। बूथ एवं मंडल स्तरीय संरचनाओं को दुरुस्त एवं समन्वय बनाते हुए लगभग एक महीने की कड़ी मेहनत करते हुए दिनेश कुमार ने कार्यकर्ताओं संग पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में जबरदस्त माहौल बनाया। रविवार को इंदस विधानसभा सीट विजयी होने के बाद प्रभारी रहे दिनेश कुमार को निर्मल धारा ने दूरभाष पर आभार प्रकट किया पर दिनेश कुमार ने भी निर्मल धारा को जीत की बधाई और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त किया। दिनेश कुमार ने पूर्व में भी दावा किया था कि इंदस विधानसभा सीट पर कमल खिलना तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा बहुमत के आंकड़े से जरूर चूक गई है, लेकिन सशक्त विपक्ष की भूमिका में रहेगी। उन्होंने इंदस विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं, भाजपा कार्यकर्ताओं, मंडल एवं बूथ समिति के अध्यक्ष सहित कमिटी के पदाधिकारियों को इस जीत का श्रेय देते हुए बधाई दिया। इधर इंदस विधानसभा में कमल खिलाने में बतौर प्रभारी योगदान सुनिश्चित करने पर दिनेश कुमार को भाजपा नेताओं ने बधाई दिया है। पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद, अमरजीत सिंह राजा समेत अन्य ने दिनेश कुमार को फ़ोन पर बधाई दिया। वहीं कई कार्यकर्ता सोशल मीडिया के मार्फ़त इसे उपलब्धि बताते हुए दिनेश कुमार को बधाई दे रहे हैं।

