Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » INDIAN RAILWAYS NEWS: गर्मियों की छुट्टी में मिलेगी ‘कंफर्म सीट’, रेलवे ने किया पटना-चर्लपल्ली-पटना समर स्पेशल ट्रेन का ऐलान; झारखंड-छत्तीसगढ़ से गुजरेगी
Breaking News

INDIAN RAILWAYS NEWS: गर्मियों की छुट्टी में मिलेगी ‘कंफर्म सीट’, रेलवे ने किया पटना-चर्लपल्ली-पटना समर स्पेशल ट्रेन का ऐलान; झारखंड-छत्तीसगढ़ से गुजरेगी

BJNN DeskBy BJNN DeskApril 8, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

बिलासपुर/रांची (Indian Railways News): गर्मियों की छुट्टियों (Summer Vacation) में घर जाने या घूमने का प्लान बना रहे यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने एक बड़ी राहत दी है। अक्सर इस मौसम में ट्रेनों में भारी भीड़ होती है और टिकट वेटिंग में चला जाता है। यात्रियों की इसी अतिरिक्त भीड़ को कम करने और उन्हें ‘कंफर्म बर्थ’ (Confirmed Berth) के साथ आरामदायक यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रेलवे ने पटना-चर्लपल्ली (हैदराबाद)-पटना के मध्य समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन अप और डाउन दोनों दिशाओं में 15-15 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन बिहार से खुलकर झारखंड और छत्तीसगढ़ होते हुए दक्षिण भारत तक जाएगी।

READ MORE :Indian Railways Safety :रेलवे ट्रैक पर सेल्फी, रील बनाना और पटरी पार करना पड़ सकता है भारी, रेलवे प्रशासन ने जारी की सख्त चेतावनी

 पटना-चर्लपल्ली के बीच चलेंगे तीन अलग-अलग रेक

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस रूट पर यात्रियों की भारी डिमांड को देखते हुए गाड़ी संख्या 03253, 03254 और 03255 के रूप में स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अप्रैल से मई 2026 के अंत तक किया जाएगा।

 ट्रेनों का पूरा शेड्यूल और समय-सारिणी (Time Table)

गाड़ी संख्या 03253 (पटना-चर्लपल्ली स्पेशल): यह ट्रेन पटना से 08 अप्रैल 2026 से 27 मई 2026 तक (कुल 15 फेरे) प्रत्येक सोमवार और बुधवार को दोपहर 15:00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन बिलासपुर (07:40 बजे), रायपुर (09:43 बजे), दुर्ग (10:10 बजे) और गोंदिया (12:50 बजे) होते हुए प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को तड़के 03:30 बजे चर्लपल्ली स्टेशन पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 03254 (चर्लपल्ली-पटना स्पेशल): यह ट्रेन चर्लपल्ली से 15 अप्रैल 2026 से 27 मई 2026 तक (कुल 7 फेरे) प्रत्येक बुधवार को रात 23:00 बजे प्रस्थान करेगी। वापसी में यह ट्रेन गोंदिया (11:40 बजे), दुर्ग (13:50 बजे), रायपुर (14:33 बजे) और बिलासपुर (16:45 बजे) होते हुए प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे पटना पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 03255 (चर्लपल्ली-पटना स्पेशल): यह ट्रेन चर्लपल्ली से 10 अप्रैल 2026 से 29 मई 2026 तक (कुल 8 फेरे) प्रत्येक शुक्रवार को रात 21:00 बजे रवाना होगी। वापसी में यह ट्रेन गोंदिया (09:40 बजे), दुर्ग (11:50 बजे), रायपुर (12:33 बजे) और बिलासपुर (14:45 बजे) रुकते हुए प्रत्येक रविवार को सुबह 09:30 बजे पटना पहुंचेगी।

READ MORE:INDIAN RAILWAYS: गोंदिया स्टेशन पर 52 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में अस्थायी बदलाव, प्लेटफॉर्म 3 का हो रहा विघटन

कैसी होगी कोच की सुविधा? (Coach Composition)

लंबी दूरी की यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए इस ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए गए हैं। इनमें:

एसी-III टियर (AC-3): 07 कोच

एसी-III इकॉनमी (AC-3 Economy): 07 कोच

स्लीपर क्लास (Sleeper): 04 कोच

जनरल क्लास (General): 02 कोच

एसएलआरडी एवं जनरेटर कार: 02 कोच

 झारखंड और छत्तीसगढ़ के इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

रास्ते में यह ट्रेन अप और डाउन दोनों दिशाओं में तारेगना, जहानाबाद, गया के बाद झारखंड के कोडरमा, पारसनाथ, नेताजी सुभाषचंद्र बोस गोमो, बोकारो स्टील सिटी, रांची, हटिया और ओडिशा के राउरकेला, झारसुगुड़ा में रुकेगी। इसके बाद छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, बल्लारशाह होते हुए सिरपुर कागजनगर, बेल्लमपल्ली, पेद्दपल्ली और काजीपेट स्टेशनों पर इसका वाणिज्यिक ठहराव होगा।

यात्रियों से अपील की गई है कि वे ट्रेन की रियल टाइम स्थिति जानने के लिए ‘NTES’ ऐप का इस्तेमाल करें या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News: 25 साल बाद भी Jamshedpur में पेयजल विभाग का कार्यालय नहीं, BJP नेता Nandji Prasad ने Hemant सरकार को दी जन आंदोलन की चेतावनी

May 7, 2026

Seraikela-Kharsawan News :13 मई को सरायकेला में लगेगा विशाल रोजगार मेला, 8वीं पास से लेकर B-Tech वालों के लिए शानदार मौका

May 7, 2026

Jamshedpur News : कदमा पुलिस ने किया चेन छिनतई का भंडाफोड़, 3 अपराधी गिरफ्तार, सोना और कैश बरामद

May 7, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.