जमशेदपुर।
उत्तर रेलवे के द्वारा अपने सोशल मि़डिया दी गई जानकारी अनुसार DFCCIL के सहारनपुर-पिलखनी रूट के संबंध में उत्तर रेलवे द्वारा 23 व 24 दिसम्बर 2021 को दोराहा स्टेशन की रिमाॅडलिंग व इलेक्ट्राॅनिक इंटरलाॅकिंग का कार्य सम्पन्न किया जायेगा। परिणामस्वरूप, इस अवधि के दौरान इस मार्ग में चलने वाली कई रेलगाड़ियाँ निम्नानुसार प्रभावित होगी। उन गाड़ियों में 22 दिसबंर को टाटा से प्रस्थान करने वाली( गाड़ी संख्या 18103) टाटा अमृतसर जालियानावाला बाग एक्सप्रेस की भी जानकारी दी गई है। जिसमें लिखा गय़ा है 22 दिसबंर को टाटा से प्रस्थान करने वाली( गाड़ी संख्या 18103) टाटा अमृतसर जालियानावाला बाग एक्सप्रेस चंडीगढ -सानेहवाल हो कर जाएगी। जबकि 24 दिसबंर को अमृतसर से प्रस्थान करने वाली (गाड़ी संख्या 18104) अमृतसर -टाटा जालियानावाला बाग एक्सप्रेस धूरी जंक्शन -राजपुरा हो कर चलेगी।
DFCCIL के सहारनपुर-पिलखनी रूट के संबंध में उत्तर रेलवे द्वारा 23 व 24 दिसम्बर 2021 को दोराहा स्टेशन की रिमाॅडलिंग व इलेक्ट्राॅनिक इंटरलाॅकिंग का कार्य सम्पन्न किया जायेगा। परिणामस्वरूप, इस अवधि के दौरान निम्नलिखित रेलगाड़ियाँ निम्नानुसार प्रभावित रहेंगीः- pic.twitter.com/FmDGFNmQuB
— Northern Railway (@RailwayNorthern) December 19, 2021
यही नहीं धनबाद के डी आर एमं ने भी अपने सोशल मिडिया में इस ट्रेन के मार्ग बदलने की बात को कहा है।
यात्रीगण कृपया ध्यान दें- pic.twitter.com/HxcGMBUXCc
— DRM/DHANBAD (@drmdhnecr) December 18, 2021
चक्रधरपुर डिवीजन में कोई आदेश नहीं
वही इस सबंध दक्षिण पूर्व रेलवे के द्रारा अभी तक इस सबंध में कोई आदेश नही जारी किया है। फिलहाल दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकारी की मांने तो इस ट्रेन को चलाने के लिए फिलहाल कोई आदेश नहीआया है। उनके अनुसार इस मामले को लेकर रेलवे बोर्ड को लिखा गया है । वहां से आदेश के बाद ही ट्रेंन की पारिचालन संभव है।
वही रेलवे के द्रारा इस प्रकार जानकारी देनें यात्रियों में इधर रेलवे के द्रारा इस प्रकार जानकारी देने उस मार्ग में चलने वाले यात्री असमजंस में है।
आपको बता दें कि बढते ठंढ में होने वाले कोहरे को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों को तीन माह के लिए रद्द करने का फैसला लिया है। उन ट्रेनों में टाटा से सप्ताह में दो दिन चलने वाली (गाड़ी संख्या 18103/18104) टाटा-अमृतसर-टाटा जालियानाबाग एक्सप्रेस शामिल हैं। वही टाटा –जम्मूतवी रद्दीकरण की समस्या से झेल रहे जमशेदपुर के सिखों इस ट्रेनों को तीन माह के लिए रद्द करना नागवार गुजरा ।और इसको लेकर विरोध करना शुरु कर दिया। इसी क्रम सिख संगठनों ने टाटानगर स्टेशन में प्रर्दशन कर विरोध दर्ज कराया।यहीं नही डी आर एम से मिलकर इस ट्रेंन को जल्द चलाने की मांग की है।यही नही जमशेदपुर के सासंद विधुत वरण महतों भी इस ट्रेन की चलाने की मांग को लेकर सत्र के दौरान अपनी बात रखी हैं। हालाकि इस ट्रेन को पुन चलाने की मांग हो रही है। लेकिन दक्षिण पूर्व रेलवे ने अभी तक इस ट्रेंन को पुन चलाने के लिए कोई घोषणा नही की है।
