
रवि कुमार झा, जमशेदपुर।
GHATSHILA 2025: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। ग्यारहवें राउंड तक झामुमो (JMM) के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने 59,150 मत प्राप्त कर बढ़त बनाए रखी है। भाजपा (BJP) के प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को अब तक 37,055 वोट मिले हैं, जबकि जेएलकेएम के रामदास मुर्मू को 8,348 मत प्राप्त हुए हैं।
झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन 22,095 वोटों से आगे चल रहे हैं।

—
45-घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा उपचुनाव
मतगणना – राउंड 11
1. बाबूलाल सोरेन, भाजपा – 37,055
2. सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो – 59,150
3. पंचानन सोरेन, भारत आदिवासी पार्टी (BAP) – 577
4. पार्वती हांसदा, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) – 210
5. रामदास मुर्मू, जेएलकेएम – 8,348
6. नारायण सिंह, निर्दलीय – 123
7. परमेश्वर टुडू, निर्दलीय – 93
8. बसंत कुमार तोपनो, निर्दलीय – 80
9. मनसा राम हांसदा, निर्दलीय – 685
10. मनोज कुमार सिंह, निर्दलीय – 222
11. रामकृष्ण कांति माहली, निर्दलीय – 168
12. विकास हेम्ब्रम, निर्दलीय – 532
13. डॉ. श्रीलाल किस्कू, निर्दलीय – 883
14. NOTA – 1,579


