जमशेदपुर।
होली पर्व और आगामी ग्रीष्मकालीन सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) के बीच 2-2 फेरों के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इससे झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
कब चलेगी हटिया-एलटीटी स्पेशल
गाड़ी संख्या 08609 हटिया-एलटीटी होली स्पेशल ट्रेन 02 और 09 मार्च 2026 (सोमवार) को हटिया से शाम 4:20 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुए मंगलवार को बिलासपुर 01:15 बजे पहुंचेगी और 01:25 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद रायपुर 02:55 बजे, दुर्ग 03:55 बजे, गोंदिया 05:48 बजे होते हुए बुधवार तड़के 00:40 बजे एलटीटी पहुंचेगी।
एलटीटी से वापसी की समय-सारिणी
गाड़ी संख्या 08610 एलटीटी-हटिया होली स्पेशल 04 और 11 मार्च 2026 (बुधवार) को एलटीटी से सुबह 5:00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन गुरुवार को गोंदिया 03:08 बजे, दुर्ग 05:20 बजे, रायपुर 06:00 बजे और बिलासपुर 07:45 बजे पहुंचेगी। बिलासपुर से 08:00 बजे प्रस्थान कर शाम 6:00 बजे हटिया स्टेशन पहुंचेगी।
किन स्टेशनों पर होगा ठहराव
यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में राउरकेला, झारसुगुड़ा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, बडनेरा, अकोला, शेगांव, मलकापुर, भुसावल, पचोरा, चालीसगांव, मनमाड, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण और ठाणे स्टेशनों पर रुकेगी।
कोच संरचना
यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 01 एसएलआरडी, 04 सामान्य (जनरल), 07 स्लीपर, 05 एसी-III, 02 एसी-III इकॉनमी, 02 एसी-II और 01 जनरेटर कार शामिल हैं। इससे विभिन्न श्रेणियों के यात्रियों को कंफर्म बर्थ की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
रेलवे प्रशासन का कहना है कि होली के दौरान लंबी दूरी की ट्रेनों में सीटों की भारी मांग रहती है। ऐसे में यह विशेष ट्रेन सेवा यात्रियों के लिए राहत साबित होगी। यात्रियों से समय रहते आरक्षण कराने की अपील की गई है।




