Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » HERO ISL 2022 -23 : अपराजित मुम्बई सिटी एफसी अपने शीर्ष स्थान की बढ़त को बढ़ाने उतरेगी, जब वो अप्रत्याशित नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी की मेजबानी करेगी
Top Stories

HERO ISL 2022 -23 : अपराजित मुम्बई सिटी एफसी अपने शीर्ष स्थान की बढ़त को बढ़ाने उतरेगी, जब वो अप्रत्याशित नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी की मेजबानी करेगी

BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 19, 2023No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

मुम्बई: मैचवीक 15 में कड़ा संघर्ष करके अपना अवे मुकाबला जीतने के बाद, मुम्बई सिटी एफसी अब अपने घरेलू मैदान मुम्बई फुटबॉल एरिना में खेलेगी, जब आइलैंडर्स गुरुवार को हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2022-23 मुकाबले में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी की मेजबानी करेंगे। इस मुकाबले को जीतकर मुम्बई सिटी अपने शीर्ष स्थान की बढ़त सात अंकों तक बढ़ाने की कोशिश करेगी। सीजन में अब तक अपराजित रहने वाले आइलैंडर्स ने पिछले हफ्ते सीजन की 11वीं जीत दर्ज करके अपना हीरो आईएसएल प्लेऑफ स्थान पक्का किया, जबकि हाईलैंडर्स ने ड्रा से अपने कुल अंकों की संख्या को चार पर पहुंचाया है।

जब उनके हमलों की ऊंची उड़ान को पिछले सप्ताहांत एटीकेएमबी ने काबू में रखा था, तब मुम्बई सिटी एफसी की डिफेंस ने अपने प्रभुत्व के कई आयाम दिखाए। क्लीन शीट रखने के कारण मुम्बई सिटी एफसी ने पिछले हफ्ते हैदराबाद एफसी के ड्रा का पूरा फायदा उठाया, बावजूद इसके कि वो अपनी पहली पसंद के स्ट्राइकर और इस सीजन में क्लब के शीर्ष स्कोरर, जॉर्ज परेरा डियाज के बिना मैदान पर उतरी थी। अर्जेंटीना के इस स्ट्राइकर ने चार पीले कार्ड लेने के कारण अपना निलंबन पूरा कर लिया है और गुरुवार को वह फिर से चयन के लिए उपलब्ध होगा।

पिछले हफ्ते कोलकाता में जीत के बाद, मुम्बई सिटी एफसी टीम ने पश्चिमी तट की वापसी की यात्रा की, जबकि उसके कोच डेस बकिंघम ने गुवाहाटी की यात्रा की और वह अपने अगले प्रतिद्वंद्वी को एफसी गोवा के खिलाफ एक अंक हासिल करता देखने के लिए स्टैंड में मौजूद थे।

आइलैंडर्स के हेड कोच डेस बकिंघम ने कहा, “वे काफी अलग टीम है, जिसके साथ हम पिछली बार खेले थे। पिछले चार मैचों में से दो में, उन्होंने एटीके मोहन बागान और एफसी गोवा के खिलाफ अंक बटोरे हैं। यह बहुत अलग तरह की परीक्षा होगी लेकिन हम तैयार रहेंगे।”

पिछले रविवार को, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने एफसी गोवा के खिलाफ ड्रा खेलकर इस सीजन में केवल दूसरी बार हार को टाला। हाईलैंडर्स चार अंकों के साथ अभी भी तालिका में सबसे निचले 11वें स्थान पर हैं, जो कि दसवें स्थान पर मौजूद जमशेदपुर एफसी से पांच कम है।

जॉर्डन विल्मर ने मैच में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के लिए दोनों गोल किए और दोनों पेनल्टी किक के जरिये आए। कोलंबियाई स्ट्राइकर ने अब खेले आठ मैचों में पांच गोल किए हैं। इनमें से चार गोल पेनाल्टी किक से आए हैं। नए खिलाड़ी कुले म्बोम्बो ने फ्लैंक पर खेलकर अपना डेब्यू किया, लेकिन पिछले मैच में वह कोई गोल नहीं कर सके।

हाईलैंडर्स के हेड कोच विन्सेन्जो ऐनीज ने मैच के बाद कहा कि जब से उन्होंने कार्यभार संभाला है तब से उनकी टीम में सुधार हो रहा है, लेकिन उन्हें जल्दी से घर के बाहर अंक जुटाने की आवश्यकता होगी। वह मुम्बई सिटी एफसी के खिलाफ मैच के लिए बदलाव करने की संभावना रखते हैं।

हाईलैंडर्स के हेड कोच विन्सेन्जो ऐनीज ने कहा, “खिलाड़ी अधिक शक्तिशाली और मजबूत महसूस कर रहे हैं। अगले मुकाबले में, हम जॉन (गज्टानागा) के बिना उतरेंगे और हम बीच में मैदान पर उनकी कमी महसूस करेंगे।” उन्होंने कहा, “टीम का रवैया और संभावना पहले जैसा ही रहेगा। इतने ज्यादा समर्थकों वाले इतने बड़े क्लब के खिलाफ खेलना एक बड़ा मौका है। हमें खुद पर ध्यान देने की जरूरत है न कि दूसरी टीमों के नतीजों पर।”

ये दोनों टीमें हीरो आईएसएल में 17 बार मिल चुकी हैं। आइलैंडर्स ने आठ मैच जीते हैं, जबकि हाईलैंडर्स ने पांच जीते हैं, और चार मुकाबले ड्रा में समाप्त हुए हैं। इस सीजन की शुरुआत में गुवाहाटी में खेले गए पहले चरण के मैच में, मुम्बई सिटी एफसी ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी को 3-1 से हराया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal:27 जुलाई 2026 सोमवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: “चोर की दाढ़ी में तिनका”, मानगो मेयर सुधा गुप्ता पर लगे आरोपों पर प्रेस सलाहकार का पलटवार, दी मानहानि की चेतावनी

July 26, 2026

Jamshedpur News: खटिया बनी एंबुलेंस, सिस्टम की खुली पोल

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.