
गोड्डा:-
जिला के मेहरमा थाना अंतर्गत फिरोजपुर में अवैध देह व्यापार चलाए जाने की मिली गुप्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक गोड्डा के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महागामा राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया. पुलिस टीम गठन के पश्चात गोड्डा पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर टीम के द्वारा मेहरमा थाना अंतर्गत पतिचक भगैया रोड फिरोजपुर स्थित मीना देवी के घर पर छापेमारी किया गया. जहां संचालिका मीना देवी के घर से दो महिला एवं चार पुरुष को अनैतिक देह व्यापार में लिप्त पाया गया. जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया
पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र प्रसाद वर्णवाल ने देर रात किये प्रेस वार्ता में बताया कि अवैध देह व्यापार दो और महिलाएं थीं जो फरार हो गई है. जिसकी छानबीन की जा रही है. घटनास्थल एवं अभियुक्तों के पास से बरामद सामान में एक स्कॉर्पियो वाहन, दो पैकेट कंडोम, दो पैकेट खुला कंडोम, 5 मोबाइल, नगद 6010 रुपए बरामद किए गए. गिरफ्तार सात लोगों में एक महिला और एक पुरुष भागलपुर जिले के निवासी हैं, बांकी सभी गोड्डा जिला के ही निवासी हैं.



