Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » आईएसएल-6 : मुंबई को हरा शीर्ष पर पहुंची गोवा 
खेल-जगत

आईएसएल-6 : मुंबई को हरा शीर्ष पर पहुंची गोवा 

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 7, 2019No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

मुंबई, 7 नवंबर। मुंबई सिटी एफसी को हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन में गुरुवार को एफसी गोवा ने उसके घर मुंबई फुटबाल एरेना में खेले गए मैच में 2-4 से हरा दिया।

गोवा ने अधिकतर समय मुंबई पर दबदबा बनाए रखा। मुंबई ने दूसरे हाफ में जरूर दो गोल कर गोवा की बराबरी कर ली थी लेकिन मैच के अंतिम मिनटों में गोवा ने दो और गोल कर मुंबई के दर्शकों को मायूस लौटाया।

इस जीत से गोवा के चार मैचों में दो जीत और दो ड्रॉ के साथ आठ अंक हो गए हैं। वह अब पहले स्थान पर आ गई है। दूसरे स्थान पर काबिज नॉर्थईस्ट युनाइटेड के भी आठ अंक हैं लेकिन गोवा गोल अंतर के मामले में उससे आगे है। मुंबई की यह चार मैचों में दूसरी हार है। वह चार अंकों के साथ पांचवें स्थान पर ही बनी हुई है।

मैच का दूसरा हाफ रोमांचक रहा जहां कुल चार गोल हुए। पहले हाफ में गोवा दो गोल करने में सफल रही थी।

मेजबान मुंबई ने घरेलू दर्शकों के सामने मजबूत शुरुआत की। मेजबान टीम शुरुआती मिनटों में हाफ चांससे बना रही थी जो गोल में तब्दील नहीं हो पा रहे थे। वहीं मेहमान गोवा ने मौका बनाया भी और उसे गोल में तब्दील कर मुंबई को झटका दिया।

गोवा के लिए पहला गोल लैनी रोड्रिगेज ने किया। 27वें मिनट में ब्रेंडन फर्नांडेज ने बॉक्स के अंदर रोड्रिगेज को पास दिया। रोड्रिगेज के पास अच्छी खासी जगह और समय था। उन्होंने समय लेते हुए क्लीन हिट लगाई और गेंद को नेट में डाल गोवा को 1-0 से आगे कर दिया।

अगले चार मिनट में मुंबई के अमिने शेरमिती और मोहम्मद लार्बी ने मुंबई को बराबरी दिलाने की कोशिश तो की जो विफल साबित हुई।

मुंबई के लिए एक गोल की बराबरी करना मुश्किल हो रहा था। उसकी इस परेशानी को गोवा के फेरान कोरोमिनास ने पहले हाफ के अंत में और बढ़ा दिया। पहले हाफ के इंजुरी टाइम में ह्यूगो बाउमोस ने सेरिटन को बॉक्स के अंदर पास दिया जिसे सेरिटन ने कोरो तक पहुंचा दिया। यहां कोरो ने मुंबई के खराब डिफेंस का फायदा उठाया और गोवा को 2-0 से आगे कर दिया।

मेजबान पीछे रहने वाली नहीं थी। वो जानती थी कि उसके पास मैच में वापसी करने के लिए पूरे 45 मिनट हैं। उसने दूसरे हाफ के शुरुआती 10 मिनट में ही दो गोल कर गोवा को निराशा में डाल दिया। 49वें मिनट में सार्थक ने लार्बी के साथ मिलकर मुंबई को बराबरी पर ला दिया। सार्थक के पास गेंद आई जिसे उन्होंने हैडर से नेट में डाला।

एक गोल की बढ़त के साथ गोवा अभी भी आगे थी। सौविक चक्रवर्ती ने 55वें मिनट में बॉक्स के बाहर से गोल कर मुंबई को बराबरी पर ला दिया।

मुंबई अब राहत की सांसे ले रही थी। उसे लग रहा था कि जिस तरह से उसने दूसरे हाफ में वापसी की है उसने गोवा को बैकफुट पर धेकल दिया है। उसकी यह सोच तीन मिनट बाद ही मैदान की घांस चरती नजर आई। बाउमोस ने 59वें मिनट में माउतोर्दा फाउल की मदद से गोवा के स्कोरशीट पर तीसरा गोल लिखवा दिया।

बॉक्स के बाएं कोने से फाउल से पास गेंद आई जो बाद में बाउमोस के पास पहुंची और बाउमेस ने स्कोर लाइन को गोवा के पक्ष में 3-2 कर दिया। गोल करने वाले बाउमेस 63वें मिनट में मैदान से बाहर चले गए। उनके स्थान पर ईदू बेदिया ने मैदान पर कदम रखा।

आखिरी पलों में मुंबई ने बराबरी के काफी प्रयास किए और खिलाड़ियों की भी बदला। उसका कोई भी प्रयास और बदलाव उसके लिए तीसरा गोल नहीं ला सका बल्कि गोवा ही 89वें मिनट में अपना चौथा गोल करने में सफल रही। गोवा के लिए यह गोल कार्लोस पेना ने किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

Jamshedpur News :अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग दिवस पर खिलाड़ियों और कोचों का होगा सम्मान, तैयारियां पूरी

August 25, 2026

Jamshedpur News :ओडिशा नवल टाटा हॉकी HPC की गोलकीपर एंगिल मिंज का बड़ा कमाल! जूनियर एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन

August 10, 2026

Jharkhand Sports News: झारखंड के दिव्यांग खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, सेंट्रल ज़ोन CP फुटबॉल व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लहराया परचम

August 10, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.