
जमशेदपुर।
पूर्वी सिहभूम जिला के घाटशिला के सबसे पूराना मंदिर राणीसती दादी मंदिर को चोरो ने निशाना बनाया। इस दौरान चोरो मे मुर्ति सहित श्रृगार के सारे समान चोरो अपने साथ ले गए है।वही इस घटना के बाद स्थानिय लोगो में रोष देखा जा रहा है।वही पुलिस घटनास्थल पहुंचकर जॉच कर रही है।
वही इस सबंध मंदिर के पूजारी आचार्य जे मनोज गौतम ने बताया कि वे किसी काम से अपने कुछ लोगो के साथ रामगढ जा रहे थे तो जमशेदपुर पहुंचनेवाले थे कि मंदिर के दुसरे पूजारी ने बताया कि मंदिर में का ताला टुटा हुआ है। और प्रतिमा सहित से मंदिर के कई सामनो की चोरी हो गई है। उसी सूचना पर लौटा हु। उन्होने कहा कि चोरो ने मॉ को भी नही छोड़ा है। उन्होने कहा कि लगभग दस लाख से ज्यादा के गहने भी चोरो ने चुरा लिए है।
वही चोरी की सूचना पर घाटशिला के एसडीपीओ रंधीर सिंह घटनास्थल पहुंचे है। और मामले की छानबीन कर रहे है। वही इस घटना के विरोध में स्थानिय लोगो मे काफी रोष व्याप्त देखा जा रहा है। इस घटना के विरोध में स्थानिय दुकानदारो ने विरोध स्वरुप अपने दुकानो को बंद रखा है।
वही घटना की सूचना पर कोल्हान के डीआईजी कुलदीप दिवेदी एव जिले के एस एस पी अनुप बिरथरे घटनास्थल पहुंचे। उन्होने स्थानिय लोगो से पुरे मामले की जानकारी ली। डी आई जी ने कहा कि इस मामले की जॉच के लिए एस आई टी का गठन किया गया है। जल्द से जल्द पुरे मामले की खुलासा कर दिया जाएगा।



