गम्हरिया
—–
आदित्यपुर-कान्ड्रा मुख्य मार्ग पर हुए दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो महिला समेत तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। पहली घटना भाटिया मोड़ के पास घटी जिसमें गम्हरिया से आदित्यपुर की ओर आ रहे स्कूटी और बाईक की टक्कर में स्कूटी सवार भालोटिया रोड निवासी गुनगुन व गायत्री नगर निवासी शांति देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को जेएआरडीसीएल के एम्बुलेन्स से इलाज हेतु टीएमएच में भर्ती कराया गया है। दूसरी घटना में गम्हरिया से कान्ड्रा की ओर जा रही टेम्पो को बाईक द्वारा पीछे से ठोकर मार दिए जाने से उसमें सवार गोलमुरी निवासी डाॅ0 एमपी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज हेतु कांतिलाल गाँधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
