https://twitter.com/TheDilipKumar/status/1412600233062699008
Bollywood के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) नहीं रहे. बॉलीवुड के ‘ट्रेजेडी किंग’ ने बुधवार को मुंबई (Mumbai) के एक अस्पताल में सुबह करीब 7.30 बजे अंतिम सांस ली. दिलीप कुमार की उम्र 98 साल थी, ह पिछले काफी वक्त से बीमार थे. पिछले एक महीने में ही Dilip kumar को दो बार अस्पताल में भर्ती करवाया गया था दिलीप कुमार के निधन के साथ ही हिन्दी सिनेमा (Indian Cinema) के एक युग का अंत हो गया है. देश के PM नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कई राज्यों के CM , बॉलीवुड (Bollywood) के दिग्गजों ने दिलीप कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया और इस दिग्गज को अंतिम सलामकिया
11 दिसंबर, 1922 को ब्रिटिश इंडिया के पेशावर (अब पाकिस्तान में) में जन्मे में दिलीप कुमार का असली नाम मोहम्मद युसुफ खान था. युसुफ खान ने अपनी पढ़ाई नासिक में की थी, राज कपूर उनके बचपन में ही दोस्त बन गए थे. मानो वहीं से दिलीप कुमार का सफर बॉलीवुड में शुरू हो गया था. करीब 22 साल की उम्र में ही दिलीप कुमार को पहली फिल्म मिल गई थी. 1944 में उन्होंने फिल्म ‘ज्वार भाटा’ में काम किया था, लेकिन उनकी इस फिल्म की अधिक चर्चा नहीं हो पाई थी.
दिलीप कुमार ने करीब पांच दशक के करियर में 60 के करीब फिल्में की थीं. दिलीप कुमार ने अपने करियर में कई फिल्मों को ठुकरा दिया था, क्योंकि दिलीप कुमार का मानना था कि फिल्में कम हो लेकिन बेहतर हों. लेकिन दिलीप कुमार को मलाल भी रहा था कि वो प्यासा, दीवार में काम नहीं कर पाए थे.
