
अररिया। फरबिसगंज में ऐतिहासिक महावीरी झंडा की शोभा यात्रा निकाली गयी जय श्री राम व जय हनुमान के नारों से पूरा फारबिसगंज शहर गूंज उठा।


भगवान श्रीकृष्ण की छठी के उपलक्ष्य में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भादो मास के अंतिम रविवार को फारबिसगंज में भव्य महावीर झंडा शोभा यात्रा निकाली गई,महावीर झंडा शोभा–यात्रा, धर्मशाला चौक स्थित सांवलिया कुंज ठाकुरबाड़ी परिसर से प्रारंभ हुई तथा एल.एन पथ,बड़ा शिवालय,दरभंगिया टोला,काली मंदिर चौक,पटेल चौक,स्टेशन चौक,सदर रोड,पोस्ट आफिस चौक,छुआपट्टी होते हुए सांवलिया कुंज ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में वापस पहुंच कर संपन्न हो गई। शोभा यात्रा का नेतृत्व सांवलिया कुंज महावीर ठाकुरबाड़ी के पुजारी पंडित जय कृष्ण दुबे कर रहे थे इस से पूर्व शोभा यात्रा के दरभंगिया टोला पहुंचने पर मरकत जामा मस्जिद के इमाम मौ. मतिउररह- -मान ने पंडित जय कृष्ण दुबे जी को माला पहनाकर उनका स्वागत किया मौके पर पंडित जय कृष्ण दुबे जी ने भी समाजिक सदभाव एवं भाईचारा का प्रदर्शन करते हुए मौलाना श्री रहमान को माला पहनाई एवं गले मिलकर आपसी सौहार्द का परिचय दिया और शोभा यात्रा को आगे बढ़ाया। शोभा यात्रा में रेलवे कॉलोनी स्थित महावीर मंदिर,वार्ड संख्या 08 फुलवरिया हाट,सुभाष चौक,बाजार समिति स्थित हनुमान मंदिर,चौहान टोला, पंचमुखी हनुमान मंदिर,चौरा परवाहा हाट स्थित हनुमान मंदिर,ढोलबज्जा स्थित हनुमान मंदिर सहित शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के कुल 60 अखाड़े शामिल हुए। शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में शामिल हनुमान भक्त पारंपरिक हथियारों से लैस होकर अपने अपने अखाड़ों व जुलूस की शोभा बढ़ा रहे थे श्रद्धालु लगातार अपनी कला का भी प्रर्दशन कर रहे थे।
वहीं शोभा यात्रा में नटवा नृत्य एवं हनुमान रूपी कलाकार ने भी लोगों का मनोरंजन किया शोभायात्रा मार्ग पर जगह जगह श्रद्धालुओं द्वारा देवी देवताओं के विग्रह के समक्ष प्रसाद चढ़ाकर पूजा अर्चना की गई इनमें महिलाओं की संख्या अधिक थी जो घंटों से कड़ी धूप के बावजूद शोभा-यात्रा, के दर्शन हेतु इंतजार कर रही थी वहीं अपने माता पिता के साथ आए छोटे छोटे बच्चों के लिए शोभायात्रा के साथ चल रहे लाठी, भाला, तलवार आदि के करतब तथा आदिवासियों की लयबद्ध नृत्य भी आकर्षण का केंद्र बने रहे। शोभायात्रा में शामिल वाहनों पर सवार झांकियों को भी लोगों ने खूब पसंद किया विशेषकर वीर बजरंग का मुखौटा लगाए शोभायात्रा में शामिल दर्जनों लोगों ने बच्चों को खूब आनंदित किया, ऐतिहासिक महावीरी झंडा शोभा यात्रा में शहर के पोस्ट ऑफिस चौक पे हिन्दू युवा शक्ति के द्वारा
स्टॉल लगाया गया जिसमें गुजरने वाले हर झांकियों पर फूलों को बरसाया गया और राम भक्तों की सेवा के लिए शरबत एवम् मेडिकल कैंप की भी व्यवस्था किए गए थे इस स्टॉल पर प्रमोद पांडिया,प्रकाश पांडिया,करण कुमार पप्पू,अनिल पांडिया,निशांत कुमार रवि,रोहित राय,हरीश रंजन ,मिथुन,सुमित रजक,संतोष पासवान,मुन्ना,गौतम जैन बिट्टू पूर्वे,आनंद पूर्वे,सुधीर,प्रिंस भगत,मोनू मंडल,सोनू राय,रमेश मिश्र,आशीष पांडिया एवं पुलकित आदि मौजूद थे। वहीँ बिहार विकास युवा मोर्चा के पदाधिकारीगण भीड़ को नियंत्रण करने में लगे रहे मोर्चा अध्यक्ष प्रसेनजीत कृष्ण,मिथलेश यादव,धीरज पासवान,परमजीत कृष्ण,पिंटू यादव,अजय भारती,मनु कृष्ण,फिरोज आलम,प्रमोद यादव,राजेश झा,नीरज झा,आशुतोष,सूरज सानु,संतोष यादव,राजकिशोर यादव,नंदन यादव,मुकेश यादव आपस में सम्पर्क बनाकर पूरा यात्रा का व्योरा ले रहे थे और प्रशासन और मीडिया कर्मी राजा वर्मा ,त्रिभुवन ठाकुर,सुमन ठाकुर,मुन्ना ठाकुर से सम्पर्क बनाये हुए थे ।
ऐतिहासिक महावीरी झंडा शोभा यात्रा में शहर के गुप्ता मार्केट के पास माहेश्वरी युवा संगठन ने भी शरबत व चने की व्यवस्था,बजरंग दल द्वारा शरबत की व्यवस्था की गयी थी,ऐतिहासिक महावीरी झंडा शोभा यात्रा में शामिल हुए श्राद्धलुओं की सेवा के लिये पेयजल, कच्चा चना एवं प्राथमिक चिकित्सा स्टॉल लगाये गए थे वही फैंसी मार्केट के समीप अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा श्रद्धालुओं के लिये प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था की गयी थी जिसमें विभिन्न प्रकार की दवाएं उपलब्ध थी। स्टाल पर प्रो. एमपी सिंह, पूर्व प्रदेश मंत्री प्रवीण कुमार, प्रदेश सह मंत्री सत्यवान मालाकार,जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार पिंटू,सत्या ठाकुर,जीवछ प्रसाद ठाकुर,भाजपा के चंद्रशेखर सिंह बब्बन,भानु रॉय,शिशिरकुमार,सुनील मिश्रा आदि मौजूद थे। वहीं शोभा यात्रा में शांति और सदभाव बनाये रखने के लिए फारबिसगंज विधायक मंचन केशरी,सिकटी विधायक विजय मंडल,पूर्व विधायक पदम् पराग राय वेणु, लक्ष्मीनारायण मेहता, मायानंद ठाकुर फारबिसगंज नगर परिषद के मुख्य पार्षद अनूप कुमार जायसवाल,पूर्व मुख्य
पार्षद वीणा देवी,अररिया भाजपा के जिला अघ्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह बब्बन,अररिया भाजपा के
पूर्व जिला अघ्यक्ष अलोक भगत,वार्ड पार्षद मोती खान,राजकुमार अग्रवाल,शंभू प्रसाद साह,विमल सिंह,अनिल सिन्हा,सुनील मिश्रा,करण कुमार पप्पू,गोपाल राय,अविनाश कन्नौजिया अंशु,दिलीप मेहता,प्रवीण कुमार,किशनदेव भगत, रजत सिंह,बुलबुल यादव किशोर राय,नौशाद आलम,संजय कुमार,सुरेश ठाकुर विद्रोही,नूर,मो.जावेद,खालिद, मुमताज अंसारी,रघुनंद साह एवम् अन्य सैकड़ों
की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।
ऐतिहासिक झंडा शोभा यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष रूप से नजर रखा जा रहा था शोभा यात्रा को सफल संचालन के लिए शहर के विभिन्न मार्गो पर दंडाधिकारी,पुलिस पदाधिकारी,डीएसपी,पुलिस इंस्पेक्टर,रेपिडेक्शन फोर्स,सिपाही,महिला पुलिस,दो दर्जन मांउटेन पुलिस,सशस्त्र बल एवं होम गार्ड को शोभा यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था के लिए लगाया गया था।

