
फरबिंसगंज।


बिहार विकास युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रसेनजीत कृष्ण ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (एम् डी एम्) को एक मांग पत्र देकर फारबिसगंज के शिक्षा विभाग की विधि व्यवस्था पर नारजगी जाहिर करते हुए कहा बहुत दिनों से मोर्चा के पास शिकायत आ रही है कि प्रखंड साधन सेवी मध्यान भोजन फारबिसगंज एवं लेखपाल बीआरसी फारबिसगंज के द्वारा शिक्षकों से अवैध तरिके से पैसे उगाही करता है तथा मासिक प्रतिवेदन पर पैसे मांगता है । कुछ महिला शिक्षिका (नाम ना बताने के सर्त पर ) ने बताया की हम सभी शिक्षकों को मानसिक तौर पर परेशान करता है इतना ही नहीं शिक्षकों को हमेसा डराता धमकाता रहता है की स्कूल का नाम किसी भी जांच में दे देंगे और फिजूल का परेशानी उठाते रहोगे । श्री कृष्ण ने कहा पहले भी इनके करनामे के बारे में अख़बार मे खबर आ चुका है जिससे आप अवगत ही होंगे । डायरेक्टर विजिट से लेकर प्रमोशन और मनचाहे पोस्टिंग के नाम पर भी सभी लूट में एक जूट साबित हुए है ।मोर्चा लाल फीताशाही रवैया को बर्दास्त नही करेगी । फिलहाल मोर्चा का मांग है की दोनों कर्मी का अविलम्ब स्थांतरण किया जाय । मांग करने में मोर्चा के मिथलेश कुमार यादव,धीरज पासवान,राकेश रंजन भी हैं ।

