
देखिये यह भव्य क्रॉस-ओवर सोमवार से, 27 जनवरी-31 जनवरी तक, केवल सोनी सब पर
27 जनवरी-31 जनवरी के बीच फैन्स को अच्छाई और बुराई के बीच एक अद्भुत मुकाबला देखने को मिलेगा, क्योंकि बालवीर और अलादीन, दो खतरनाक खलनायकों, जफ़र और तिमनासा का अंत करने के लिये एक साथ आने वाले हैं।
फिलहाल मुंबई में ‘बालवीर रिटर्न्स’ के सेट पर एक साथ शूटिंग कर रहे, सिद्धार्थ निगम (अलादीन) और देव जोशी (बालवीर) एक साथ काम करने का लुत्फ उठा रहे हैं। ये दोनों मिलकर तिमनासा और जफ़र के खिलाफ सबसे बड़े मुकाबले की तैयारी कर रहे हैं।
इस क्रॉसओवर की शूटिंग को लेकर अपने अनुभव साझा करने के बारे में बताते हुए, सिद्धार्थ निगम कहते हैं, ‘’आगे आने वाले ट्रैक काफी रोचक होने वाले हैं, क्योंकि फैन्स के लिये दोनों ही सुपरहीरो बालवीर और अलादीन पहली बार भारतीय टेलीविजन पर एक साथ आ रहे हैं। इसके लिये टीम अपनी पूरी मेहनत लगा रही है और एक बार 27 जनवरी से जब यह क्रॉसओवर प्रसारित होना शुरू होगा, तो मेहनत स्पष्ट रूप से नज़र आयेगी।‘’
देव जोशी भी सिद्धार्थ के साथ शूटिंग करने का आनंद ले रहे हैं, ‘’यह पहली बार होगा कि फैन्स को बालवीर और अलादीन को एक साथ देखने का मौका मिलेगा। सिद्धार्थ और मैं बहुत ही अच्छे दोस्त हैं और सेट पर हम साथ मिलकर खूब मस्ती करते हैं। वह काफी प्रोफेशनल हैं और हम दोनों को एक साथ शूटिंग करने में काफी मजा आ रहा है।‘’
तख्त पाने की अपनी लालसा के लिये तिमनासा को तीन पत्थरों की जरूरत है जोकि अतीत, वर्तमान और भविष्य को नियंत्रित कर सके। इससे एक जादुई द्वार तैयार होगा। वह दूसरे पत्थर की तलाश में बगदाद पहुंचती है। इस बीच, बगदाद में जफ़र सबसे ज्यादा ताकत पाने और अली को अपने जाल में फंसाने के लिये सबसे शैतानी रूप में आ गया है। वह यह जानना चाहता है कि क्या अली ही अलादीन है।
यह चीजें और भी ज्यादा खतरनाक हो जाती है जब तिमनासा, भयमार को जफ़र के पास छोड़ती है और उससे मेडुसा को जागृत करने के लिये कहती है। वहीं जफ़र बदले में जिनू को हुक्म देता है कि तिमनासा ने जैसा कहा है, वैसा करो। तिमनासा और जफ़र का शैतानी दिमाग मिलकर, बालवीर और अलादीन के सामने चुनौती पेश करता है, यह चुनौती उस समय और भी बड़ी हो जाती है जब जिनू को शैतान बनने के लिये मजबूर किया जाता है और वह ‘काल लोक’ में फंस जाता है।
अलादीन और बालवीर, जफ़र और तिमनासा के इस चुनौती का किस तरह मुकाबला करेंगे? क्या तिमनासा दूसरा पत्थर हासिल करने में सफल हो पायेगी या जफ़र बगदाद को तबाह कर देगा? यह तो आगे आने वाला सप्ताह ही बतायेगा। यह पूरा सप्ताह ही एक्शन, ड्रामा, रहस्य और अत्यधिक रोमांच से भरपूर होगा।
देखिये, ‘बालवीर रिटर्न्स‘ और ‘अलादीन:नाम तो सुना होगा’ का मेगा क्रॉसओवर,
27 जनवरी-31 जनवरी तक, रात 8 से रात 9 बजे तक
