
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
अनुमंडल के दो परीक्षा केन्द्रों पर मंगलवार से आयोजित इंटरमिडिएट परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने की सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है।
इस बार परीक्षा के लिये दो परीक्षा केन्द्र बनाये गये है जिसमें +2 उच्च विधालय एवं डीसी कालेज चयनित की गई है। दोनों केन्द्रों पर सीसीटीवी लगाये गये है । उच्च विधालय परीक्षा केन्द्र के केन्द्राधीक्षक जर्रार जैदी ने बताया कि इस केन्द्र पर कुल 920 परीक्षार्थी सामिल होगें जिसमें विज्ञान संकाय के 340,कला के 574,कार्मस के 06 परीक्षार्थी है।उन्होनें बताया कि सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है । वही डीसी कालेज के नियुक्त केन्द्रधीक्षक ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि इस केन्द्र पर कुल 731 सामिल होंगे। जिसमें ईस्लामिया हाई स्कुल के 112,प्रोजेक्ट हाई स्कुल सिमरी बख्तियारपुर के 443,सलखुआ के 272 एवं एमएमडी हाई स्कुल सलखुआ के 14 परीक्षार्थी सामिल है।
डीसी इंटर कालेज में दण्डाधिकारी के रूप में अंचलाधिकारी सिमरी बख्तियारपुर धमेन्द्र पंडित वही उच्च विधालय परीक्षा केन्द्र पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार यादव को तैनात किया गया है।
अनुमंडल पदाधिकारी सुमन प्रसाद साह एवं डीएसपी अजय नारायण यादव ने संयुक्त बयान जारी कर बताया कि हर हालत में कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन के लिये कटिबद्ध है जिसके मद्देनजर सभी केन्द्रों पर दण्डाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है। परीक्षा केन्द्र के दो सौ गज की दूरी के अंदर रहने वाले अभिभावक को गिरफ्तार कर जुर्माना वसूल किया जाएगा।
फोटो :-



