मौजूदा माहौल में, हम सब यह जानते हैं कि लोगों से दूरी बनाकर रखना चाहिये और घर पर रहने की एक आसान सी आदत को अपनाना चाहिये और साथ ही लोगों के संपर्क में कम आना चाहिये। इससे हमें इस महामारी को कम करने में मदद मिल सकती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए, &TV ने सभी लोगों से एक साधारण सी बात का पालन करने की गुजारिश की है और वह है- ‘‘हम घर के अंदर, तो कोरोना बाहर’। इसका उद्देश्य खुद को, अपने परिवारवालों को और अपने साथी भारतीयों को सुरक्षित रखने में मदद करना है।
लेकिन घर पर रहने की बात सुनना जितना अच्छा लगता है, दरअसल उतना आसान नहीं है। घर से बाहर निकले बिना मनोरंजन कर पाना मुश्किल है। इसलिये, हमारा मानना है कि &TV के एक से बढ़कर एक कार्यक्रम घर के अंदर रहने के तनाव से दूर रखेंगे और आपका भरपूर मनोरंजन होगा। पेट को गुदगुदा देने वाले हास्य कार्यक्रमों से लेकर प्रेरक कहानियों और भक्तिमय कथाओं तक,&TV के पास सारी चीजें हैं। रोमांचक, दिल की धड़कनें बढ़ाने वाले एक से बढ़कर एक फंतासी हाॅरर और थ्रिलर्स कार्यक्रम, सबकुछ है।
1. घरेलू काॅमेडी- ‘हप्पू की उलटन पलटन

तेल में चुपड़े बाल, माथे पर लटकती घुमावदार लटें, पान से सने दांतों वाली मुस्कान से और भी साफ झलकती बेतरतीब मूछों वाला, मजेदार तोंदिल दरोगा हप्पू सिंह (योगेश त्रिपाठी)। इसने सालों बाद दर्शकों को इतना हंसने का मौका दिया है। लेकिन कानपुर की माॅडर्न काॅलोनी का यह शेर, अपने घर की एक भीगी बिल्ली है? हप्पू की घरेलू, हादसों से भरी और मजेदार घटनाओं से भरपूर बातें निश्चित रूप से आपको गुदगुदायेंगी। यह शो में दरोगा हप्पू सिंह, उसकी ‘दबंग दुल्हन’ राजेश (कामना पाठक), एक जिद्दी मां कटोरी अम्मा (हिमानी शिवपुरी) और उसके नौ शरारती बच्चों की कहानी कहता है।



