
दुमका।झारखण्ड में सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति दयनीय हो गया है।दुमका के बीच बाजार में दिनदहाड़े कांग्रेस महिला कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई।यह घटना नगर थाना क्षेत्र के मेन रोड बाजार में रेखा स्टेशनरी के सामने हुई. जहां आरोपियों के द्वारा कांग्रेस महिला कार्यकर्ता पुष्पा हिम्मतसिंहका की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई।घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से आसानी से फरार हो गए.घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।


सिर में मारी गई गोली:-
मिली जानकारी के अनुसार हर दिन की तरह महिला पुष्पा हिम्मतसिंहका शहर के मेन रोड बाजार में बक्सा दुकान में थी।इसी दौरान आरोपियों ने महिला के सिर में गोली मार दी. गंभीर अवस्था में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना का अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.
महिला के पति का आरोप कई बार शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई:-
महिला के पति का आरोप है कि उसके पड़ोसी दुकानदार ने कई बार गोली मारने की धमकी दिया था।इसको लेकर पुलिस के समक्ष कई बार शिकायत भी किया गया लेकिन पुलिस ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की।महिला के पति ने हत्या का आरोप पड़ोसी दुकानदार रॉकी हिम्मतसिंहका के ऊपर लगाया है।पुलिस महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।
दिनदहाड़े हुई हत्या से लोगों काफी आक्रोश है।पुलिस के खिलाफ लोगों का गुस्सा फुट पड़ा है।स्थानीय लोगों का कहना है जब महिला घर मे सुरक्षित नहीं है तो अन्ह जगहों पर कैसे सुरक्षित रहेगा।दिन दहाड़े अपराधी महिला की हत्या का फरार हो जाता है।और पुलिस कह रही है अपराधी पकड़े जाएंगे।कब पकड़े जाएंगे।

