

सोनम कुमारी


दुमका।
राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर रविवार को दुमका वासियांे ने पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनीश्रद्धांजलि दी। महात्मा गाँधी की जयंती को पूरा विश्व आज अहिंसा दिवस केरुप में मना रहा है। इस अवसर पर आयुक्त संताल परगना प्रमण्डल बालेष्वर सिंह,डीआईजी अखिलेश कुमार झा, उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, नगर परिषद अध्यक्षा अमिता रक्षित, चेम्बर आॅफ कामर्स के अध्यक्ष मो0 शरीफ ने संयुक्त रुप से सर्वधर्म दीप एक साथप्रज्जवलित किया। इस अवसर पर पंडित ललन जी महाराज एवं दोलन चापा सेन के
सुरों के साथ नगरवासियों के द्वारा महात्मा गाँधी के प्रिय भजन बैष्णव जन तो तेने कहियेज पीर परायी जाणे रे तथा रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीता राम गाया गया। इस अवसर पर स्वामी विष्व रुप महाराज जी, मोलाना नोषाद अली, फादर सुनील ने सर्वधर्म समभाव पर चर्चा की। 2 अक्टूबर से लेकर 31
अक्टूबर तक सभी पंचायतो में ग्राम सभा का आयोजन किया जायेगा एवं आज गांधी जयंती के अवसर पर राज्य के सभी पंचायतो में एक साथ विषेष ग्रामसभाओं का आयोजन किया गया। साथ ही 2 अक्टूबर से लेकर 16 अक्टूबर तक दुमका जिला के सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिषन के तहत स्वच्छता
पखवाड़ा के आयोजन का शुभारंम हुआ। सूचना भवन में सूचना जनसम्पर्क द्वारा आयोजित सर्व धर्म समभाव प्रार्थना सभा पर बालेष्वर सिंह आयुक्त संताल परगना, अखिलेष झा पुलिस उप महानिरीक्षक, राहुल कुमार सिन्हा उपायुक्त दुमका, प्रभात कुमार पुलिस अधीक्षक दुमका, अमिता रक्षित नगर पर्षद
अध्यक्षा, अजय नाथ झा उप निदेषक जनसम्पर्क, अषोक कुमार सिंह डीएसपी प्, रोषन गुड़िया डीएसपी प्प्, निवास मंडल जिला, अमरेन्द कुमार यादव, कमलाकान्त प्रसाद सिन्हा, दिवाकर महतो राज्य, राधेश्याम वर्मा, मो0शरीफ, नयन कुमार राय, मनोज कुमार घोष, रामवरण चैधरी आदि उपस्थित थे।

