
मानगो नगर निगम


*खरकई डैम का गेट खुलने के कारण खरकई नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम के निदेशानुसार मानगो नगर निगम क्षेत्र के नदी किनारे वाले इलाकों में माइकिंग से लोगों को आगाह किया गया। कार्यपालक पदाधिकारी ने जानकारी दी कि नगर निगम के निचले क्षेत्रों लक्ष्मण नगर, रामनगर, चाणक्यपुरी, वर्कर्स कॉलेज के आसपास के क्षेत्र एवं नदी किनारे के आसपास के क्षेत्रों में माईकिंग कराते हुए लोगों को नदी में बाढ़ को लेकर जानकारी दी गयी एवं नगर निगम की टीम को भी अलर्ट मोड पर रहने का निदेश दिया गया है।

