जमशेदपुर।
कल से हो रही लगातार बारिश का असर आम जन जीवन में तो पड़ ही रहा है। अब इसके कारण ट्रेनो के रफ्तार में भी ब्रेक लग गई है। वही भारी बारिश के कारण यात्रियो की सुरक्षा को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने कई ट्रेनो को परिचालन को रद्द कर दिया है। तो कुछ का आंशिक समापन की घोषणा की है। वही इसका असर टाटानगर स्टेशन में भी पड़ा है।
दक्षिण पूर्व रेलवे ने आज सुबह हावड़ा से खुलने वाली इस्पात एक्सप्रेस के टाईंम पर चलने वाले (02517) हावड़ा – सबंलपुर स्पेशल को रद्द कर दिया है।वही हावड़ा से भाया टाटा मूबई जाने वाली (02096) दुरंतो स्पेशल को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावे (02703) हावड़ा – सिंकदराबाद एक्सप्रेस. (02087) हावड़ा –पुरी को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावे (08011) हावड़ा – आद्रा –चक्रधरपुर –बोकारो स्टील सिटी स्पेशल को भी रद्द कर दिया गया है।
वही 30 जुलाई को हावड़ा पहुंचने वाली 09205 पोरबंदर – हावड़ा स्पेशल एक्सप्रेस अपनी यात्रा संतरागाछी में समाप्त करेगी। वही इसके अलावे पुणे –हावड़ा स्पेशल (02838) , (02838) पुरी-हावड़ा स्पेशल . 02803 रांची –हावड़ा एक्सप्रेस. (02809 सी एस एम टी (मुबई) –हावड़ा स्पेशल और 08012 चक्रधरपुर –हावड़ा स्पेशल भी अपनी संक्षिप्त यात्रा संतरागाछी में समाप्त करेगी।
