Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » देवघऱ – DC ने मुम्बई व सूरत से आये प्रवासी श्रमिकों का जसीडीह रेलवे स्टेशन पर किया स्वागत….
Top Stories

देवघऱ – DC ने मुम्बई व सूरत से आये प्रवासी श्रमिकों का जसीडीह रेलवे स्टेशन पर किया स्वागत….

BJNN DeskBy BJNN DeskMay 19, 2020No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

==================
■ होम क्वारंटाइन नियमों के साथ चिकित्सकों की सलाह का अक्षरशः करें पालनः उपायुक्त….
==================
■ थर्मल स्कैनिंग के पश्चात सेनेटाइज्ड बस से श्रमिकों को भेजा गया अपने गृह जिला की ओर….
==================
■ बाहर से आये श्रमिकों व उनके परिजनों के लिए स्टेशन परिसर में ही फूड पैकेट व पेयजल की थी व्यवस्था…..
==================
■ मुम्बई से 1402 एवं सूरत से 1600 प्रवासी श्रमिकों का हुआ आगमन…..
==================
केंद्र और राज्य सरकार के पहल के पश्चात लॉक डाउन के वजह से मुम्बई व सूरत में फंसे झारखण्ड के विभिन्न जिलों के प्रवासी श्रमिकों को आज स्पेशल ट्रैन के माध्यम से जसीडीह स्टेशन पहुंचे। इस दौरान उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्रीमती नैंन्सी सहाय एवं वरीय अधिकारियों के द्वारा सभी श्रमिकों व उनके परिजनों का अभिनंदन किया गया एवं उनके सकुशल घर वापसी हेतु ढेरों शुभकामनाएं दी गयी। तत्पश्चात बाहर से यहां आने वाले सभी मजदूरों को सर्वप्रथम ट्रैन से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उतारा गया एवं स्टेशन परिसर में स्वास्थ्य परीक्षण हेतु बने काउंटर में उनका थर्मल स्कैनिंग व स्वास्थ्य जांच संबंधी अन्य सभी प्रक्रिया पूरी की गई। ज्ञात हो कि मुम्बई से कुल 1402 श्रमिकों में बोकारो-20, चतरा-04, देवघर-03, धनबाद-08, दुमका-175, गढ़वा-04, गिरिडीह-578, गोड्डा-224, गुमला-02, हजारीबाग-34, जामताड़ा-08, कोडरमा-169, पाकुड़-07, पलामू-26, रामगढ़-09, राँची-35, साहेबगंज-58, पश्चिमी सिंहभूम-10, अन्य-28 प्रवासी श्रमिकों का जसीडीह रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य जांच कर स्वागत किया गया।
इसके अलावे सूरत से कुल 1600 श्रमिकों में गिरिडीह-739, कोडरमा-278, हजारीबाग-178, जामताड़ा-57, देवघर-47, गोड्डा-43, चतरा-32, धनबाद-21, पलामू-19, बोकारो-11, गढ़वा-11, दुमका-10, लातेहार-07, साहेबगंज-05, रामगढ़-03, पूर्वी सिंहभूम-02, खूँटी-02, राँची-02, अन्य-133 प्रवासी श्रमिकों स्पेशल ट्रेन से जसीडीह स्टेशन लाया गया।
इस दौरान उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय द्वारा आने वाले सभी मजदूरों के बीच नास्ता, पानी का वितरण करते हुए सभी को 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावे उपायुक्त ने आगे कहा कि मास्क का उपयोग कर व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर हीं हम इस कोरोना नामक महामारी को हराकर इस पर जीत हासिल कर सकते है। इसलिए आवश्यक है कि हम सभी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन एवं चिकित्सकों द्वारा दिए गए चिकित्सकीय परामर्श का अक्षरशः पालन करें एवं स्वस्थ व सुरक्षित रहें।
■ जिले के सभी 50 श्रमिकों को किया जायेगा होम क्वारंटाइनः- उपायुक्त….
इसके अलावे उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय द्वारा जानकारी दी गई कि मुम्बई व सूरत से यहां आने वाले सभी मजदूरों एवं यहां के लोगों के स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिला प्रशासन द्वारा सभी एहतियाती उपाय अपनाये गए हैं। इसलिए किसी भी व्यक्ति को घबराने या पैनिक होने की कोई आवश्यकता नहीं है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से आने वाले सभी मजदूरों को उनके गंतव्य स्थान तक भेजने हेतु प्रयोग किये जाने वाले बसों को पूर्णतः सेनेटाइज्ड कर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया है।
■ सुरक्षा के दृष्टिकोण से रेलवे स्टेशन पर एहतियातन उठाये गए हैं सभी कदम….
श्रमिकों के आगमन को लेकर जसीडीह रेलवे स्टेशन परिसर को पूर्ण रूप से सैनेटाइजड किया गया है एवं सोशल डिस्टेंसिंग के पालन हेतु वैरिकेडिंग कर जगह-जगह पर गोल घेरा का निर्माण कराया गया है। इसके अलावे सुरक्षित व्यवस्था व विधि-व्यवस्था संधारण हेतु जसीडीह स्टेशन परिसर में पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों की टीम के साथ दण्डाधिकारी एवं सुरक्षाकर्मियों की तैनात पूर्व से ही कि गई थी।
■ व्यवस्थित रूप से श्रमिकों को सेनेटाइज्ड बस से भेजा गया अपने-अपने गृह जिला की ओर….
श्रमिकों के आने के पश्चात सर्वप्रथम स्वास्थ्य जांच के उपरांत सभी के लिए फूड पैकेट व पेयजल की व्यवस्था रेलवे स्टेशन पर ही कि गई थी। जिसके उपरांत स्टेशन परिसर से अपने-अपने जिलों के लिए निर्धारित सेनेटाइज्ड बसों में बैठाकर मजदूरों को घर के लिए रवाना किया गया। इससे पहले सभी प्रवासी श्रमिकों को भोजन का पैकेट, पानी का बोतल उपलब्ध कराया गया।
■ कोविड-19 से बचाव के इस जंग में बेहतर टीम भावना के साथ कार्य करने वाले सभी अधिकारियों व कर्मियों का धन्यवाद….
उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने जिला के सभी अधिकारियों, चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, सुरक्षाकर्मियों, सफाई कर्मियों, व अन्य सभी कर्मियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा है कि कोविड-19 से बचाव के इस जंग में जिस प्रकार सभी ने बेहतर टीम भावना के साथ कार्य किया है, वह वाकई काबिले तारीफ है। सभी के सहयोग से हीं हम कोरोना नामक इस महामारी का डटकर मुकाबला कर पा रहे हैं। संकट की इस घड़ी में निज हित से परे हटकर सभी बेहतर कार्य कर रहे हैं। आशा है कि इसी प्रकार आप सभी के द्वारा सेवा भाव व टीम भावना के साथ किये गए कार्य व परस्पर सहयोग से हम जल्द हीं कोरोना नामक महामारी को हरा कर इस पर जीत हासिल कर पायेंगे। आज जिस सेवा भाव से आप सभी के द्वारा सुबह से लेकर रात्रि तक कार्य किया जा रहा वह वाकई अनुकरणीय व सराहणीय है।
इस मौके पर उपरोक्त के अलावे रेलवे के अधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर श्री विशाल सागर, प्रशिक्षु आई.ए.एस श्री रवि आनंद, प्रशिक्षु आई.ए.एस श्री संदीप मीना, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री फिबियुस बारला, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, कार्यपालक दण्डाधिकारी सुश्री मीनाक्षी भगत, जिला खनन पदाधिकारी श्री राजेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री विकास चन्द्र श्रीवास्तव, प्रखंड विकास पदाधिकारी, देवघर, अंचलाधिकारी, देवघर सहित विभिन्न अधिकारी, कर्मी आदि उपस्थित थें।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Aaj Ka Rashifal:04 जून 2026 गुरुवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

June 4, 2026

RANCHI NEWS: झारखंड के 25 हजार पीडीएस डीलरों का छलका दर्द, 9 महीने से बकाया कमीशन के लिए राज्यपाल से गुहार

June 3, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: दुर्गा पूजा में अपने कर्मचारियों को वेतन तक नहीं दे पाएगी झारखंड सरकार, विकास पूरी तरह ठप: संजय सेठ

June 3, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.