
देवघर |
मंगलवार की सुबह करीब 5:30 बजे, देवघर के मोहनपुर प्रखंड स्थित जमुनिया चौक के पास एक तेज रफ्तार बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क दुर्घटना में 6 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 24 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह जानकारी देवघर जिला प्रशासन द्वारा पुष्टि की गई है।


आज सुबह लगभग 05:30 बजे मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास बस दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं का इलाज किया जा रहा है। दुर्घटना में 06 श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई है और 24 श्रद्धालुओं घायल है, जिनमें 08 श्रद्धालुओं का एम्स एवं शेष श्रद्धालु सदर अस्पताल में इलाजरत है।@JharkhandCMO
— DC Deoghar (@DCDeoghar) July 29, 2025
बस में सवार सभी यात्री श्रावण मास के दौरान बाबा बैद्यनाथधाम में जल अर्पण के लिए आ रहे श्रद्धालु थे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 08 गंभीर घायलों को एम्स देवघर रेफर किया गया है। अन्य का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस दुखद दुर्घटना पर अपनी संवेदना प्रकट की और पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी सहानुभूति जताई।
झारखंड के देवघर में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है। इसमें जिन श्रद्धालुओं को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहने की शक्ति दे। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं: PM…
— PMO India (@PMOIndia) July 29, 2025
सीएम हेमंत सोरेन ने जताया दुख
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर की है। उन्होंने सभी घायलों के समुचित इलाज के निर्देश भी दिए हैं।
आज सुबह देवघर के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास बस दुर्घटना में बस सवार श्रद्धालुओं की मृत्यु की अत्यंत दुःखद सूचना मिली है।
जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य के साथ घायलों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है। बाबा बैद्यनाथ दुर्घटना में मरने वाले श्रद्धालुओं की…— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) July 29, 2025
प्रशासन की ओर से बताया गया है कि मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना बताया जा रहा है।


