
जमशेदपुर, 29 जुलाई
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा सावन की तृतीय सोमवारी के अवसर पर आयोजित महारूद्राभिषेक कार्यक्रम मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में आम जनता, यूनियन के सदस्य, अधिकारी, जनप्रतिनिधि और शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए और महाप्रसाद ग्रहण किया।


कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत रूद्राभिषेक से हुई, जिसमें दर्जनों पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक गंगाजल, दूध, मधु, घी और नारियल पानी से किया गया। अध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
READ MORE :AAJ KA RASIFAL : 29 जुलाई 2025 मंगलवार का पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पाण्डेय की जुबानी
भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु
महारूद्राभिषेक के उपरांत भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें सुप्रसिद्ध गायक विनय बिहारी, बॉबी एवं अन्य कलाकारों ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी।
“का लेके शिव के मनाई हो…”, “भोले बाबा दर्शन तोहार चाही…”, और “देख ल शिव जी के सेना चलल बा…” जैसे मधुर गीतों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो झूमते रहे।
READ MORE :South Eastern Railway :लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर से कई ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले जांचें शेड्यूल
प्रमुख हस्तियों ने की शिरकत
कार्यक्रम में टाटा मोटर्स के प्लांट हेड सुनील तिवारी, IR हेड सौमिक रॉय, HR हेड प्रणव कुमार, विधायक मंगल कालिंदी, पूर्व विधायक अरविंद सिंह, वरिष्ठ नेता सरयू राय, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, टिस्को वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष टुन्नू चौधरी, कांग्रेस नेता रामाश्रय प्रसाद, आजसू जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह सहित विभिन्न दलों के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठन और अस्पताल प्रशासन से जुड़े पदाधिकारी मौजूद थे।
बाबाधाम से लौटकर हुआ आयोजन
महामंत्री आरके सिंह ने बताया कि यूनियन हर साल की भांति इस वर्ष भी देवघर स्थित बाबाधाम जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और सभी मजदूर भाइयों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। वापसी पर यह रूद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी समुदाय के लोगों ने भक्ति भाव से भाग लिया।


