Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » DEOGHAR NEWS: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, दिव्यांग को तत्काल ट्राइसाइकिल देने का निर्देश
Breaking News

DEOGHAR NEWS: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, दिव्यांग को तत्काल ट्राइसाइकिल देने का निर्देश

BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 6, 2026Updated:October 6, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

देवघर: जिलेवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और शिकायतों के निष्पादन को लेकर मंगलवार को उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित किया गया। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भू-अर्जन एवं मुआवजा भुगतान, झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, पेंशन, आवास और राशन कार्ड समेत विभिन्न मामलों को उपायुक्त के समक्ष रखा।

जनता दरबार में उपायुक्त ने लोगों की समस्याएं एक-एक कर सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों की जांच कर जल्द समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कई मामलों का संबंधित विभागों की ओर से ऑन-द-स्पॉट निराकरण भी किया गया।

दिव्यांग को तत्काल ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने का निर्देश

जनता दरबार के दौरान असगर शेख की समस्या पर उपायुक्त ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को मौके पर ही ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

इसके साथ ही उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि दिव्यांग व्यक्ति को अविलंब राशन कार्ड योजना से जोड़ा जाए, ताकि उन्हें सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नियमित रूप से मिल सके।

उपायुक्त ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

भू-अर्जन मामलों के लिए तीन दिवसीय विशेष शिविर

जनता दरबार में भू-अर्जन और मुआवजा भुगतान से जुड़े मामलों को लेकर भी उपायुक्त ने अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिले में तीन दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा।

यह शिविर जिला मुख्यालय के साथ-साथ जिले के सभी अंचलों में एक साथ आयोजित करने की योजना है। शिविर में भू-अर्जन से जुड़े मुआवजा भुगतान, दस्तावेजों में त्रुटि सुधार और लंबित मामलों का तेजी से निष्पादन किया जाएगा।

अंचल स्तर पर शिविर आयोजित होने से ग्रामीण क्षेत्र के रैयतों और जमीन मालिकों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। उनके मामलों का स्थानीय स्तर पर ही समाधान करने की कोशिश की जाएगी।

उपायुक्त ने अपर समाहर्ता, सभी अंचलाधिकारियों और भू-अर्जन पदाधिकारी को आपसी समन्वय से शिविर के सफल संचालन की रूपरेखा तैयार करने का निर्देश दिया।

READ MORE :RAILWAY NEWS: मथुरा-भूतेश्वर यार्ड रिमॉडलिंग से 4 ट्रेनें प्रभावित, हमसफर-उत्कल समेत इन ट्रेनों का बदलेगा रूट

राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत पर डीलर निलंबित

जनता दरबार में देवीपुर प्रखंड की झुंडी पंचायत के नपोडीह और भलपहरी गांव के राशन कार्डधारियों ने राशन वितरण से संबंधित शिकायत रखी। मामले पर उपायुक्त ने जानकारी दी कि राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत के बाद संबंधित जनवितरण प्रणाली दुकानदार को निलंबित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि दोनों गांवों के राशन कार्डधारियों को नए डीलर की दुकान से टैग किया गया है। अब लाभुकों को निर्धारित समय पर राशन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: जलियांवाला बाग एक्सप्रेस के परिचालन पर रोक का फैसला वापस लेने की मांग, अपर महाप्रबंधक से मिले सतबीर सिंह सूमो

एक सप्ताह में कार्रवाई की रिपोर्ट देने का निर्देश

जनता दरबार में सभी शिकायतों को सुनने के बाद उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय सीमा में मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई की प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, ताकि शिकायतों के निष्पादन की नियमित निगरानी की जा सके।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS : झारखंड में सितंबर में 49,584 वाहनों की बिक्री, EV की रफ्तार 60% बढ़ी

October 6, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: अग्रवाल युवा मंच ने सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस को पौधे और गमले किए दान

October 6, 2026

Jamshedpur News :MTMH कर्मचारियों को 19% बोनस, अधिकतम 1,00,306 रुपये, 9 अक्टूबर को होगा भुगतान

October 6, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.