Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR- कर्ज से परेशान होकर दीपक ने की थी पत्नी और बच्चों की हत्या, टीचर के शव के साथ किया दुष्कर्म
Breaking News

JAMSHEDPUR- कर्ज से परेशान होकर दीपक ने की थी पत्नी और बच्चों की हत्या, टीचर के शव के साथ किया दुष्कर्म

BJNN DeskBy BJNN DeskApril 17, 2021No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर: पत्नी और दो बच्चों सहित ट्यूशन टीचर की हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया. इस घटना के मुख्य आरोपी दीपक कुमार को पुलिस ने धनबाद से गिरफ्तार कर लिया है.
बिजनेस पार्टनर को हथौड़े से किया घायल
इस सबंध में एसएसपी डाॅ तमिल वाणन ने बताया कि 12 अप्रैल को कदमा के तिस्ता रोड के रहने वाले दीपक कुमार ने अपनी पत्नी और दो बच्चे के साथ ट्यूशन टीचर की हत्या कर दी थी और फरार हो गया था. इस दौरान उसने अपने बिजनेस पार्टनर रोशन और उसके साले को भी हथौड़े से मारकर घायल कर दिया था. घटना के बाद वह बाइक से फरार हो गया. भागने के क्रम में राउरकेला के पास उसकी बाइक खराब हो गई, इसलिए उसने बाइक वहीं छोड़ दी और कार से पुरी चला गया. 13 और 14 अप्रैल को वह पुरी में रहा.
ड्राइवर की आईडी से होटल में था ठहरा
दीपक पुरी से सरायकेला चौक होकर 15 अप्रैल को रांची पहुंचा. वहां से फिर धनबाद आ गया. धनबाद में वह कार ड्राइवर की आइडी से होटल सूर्या में ठहरा हुआ था. इस दौरान उसने अपने खाते में कुछ पैसे डाले. जैसे ही उसके खाते में पैसा गए पुलिस को इसकी जानकारी मिली. उसके बाद वह जब दूसरी बार वह अपने खाते में पैसे डालने बैंक गया वैसे ही पुलिस ने उसे दबोच लिया.
आर्थिक स्थिति हो गई थी कमजोर
एसएसपी ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में दीपक ने बताया कि यह उसने ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया, क्योंकि वह कर्ज में डूब चुका था और इसके पीछे उसका दोस्त प्रभु साह और रोशन जिम्मेदार थे. प्रभु साह के कहने पर ही उसने अपनी पैतृक जमीन को बेचा और उस पैसे से हाइवा खरीदा था. पहले तो हाइवा से ठीक कमाई होती थी, लेकिन बाद में पैसे कम आने लगे. उसके बाद रोशन को उसने हाइवा दे दिया. 5-6 महीने से रोशन भी दीपक को हाइवा का हिसाब नहीं दे रहा था, जिससे दीपक की आर्थिक स्थिति कमजोर होती चली गई.
कर्ज से परेशान था दीपक
टाटा स्टील में 32 हजार की सैलरी की जगह दीपक को सिर्फ 8 हजार ही मिल रहे थे. इन सब वजहों से दीपक काफी परेशान था, इसलिए दीपक ने सोचा कि क्यों ना प्रभु और रोशन की सुनियोजित तरीके से हत्या कर दी जाए और सारी समस्या का समाधान कर लिया जाए, लेकिन उसे चिंता थी कि इस घटना के बाद उसके परिवार का क्या होगा. इस वजह से पहले उसने अपनी पत्नी, छोटी बेटी और बड़ी बेटी को हथौड़ी से मारकर हत्या की. उसके बाद वह अपने ससुराल गया और अपनी पत्नी का गहना लेकर घर वापस आया और रोशन और उसकी पत्नी को घर पर खाने के लिए बुलाया. इसी बीच ट्यूशन टीचर बच्चे को पढ़ाने के लिए घर आई. टीचर ने जैसे ही घर में प्रवेश किया तो उसने देखा दीपक की पत्नी का शव बेड पर पड़ा हुआ है. जब तक वह कुछ समझ पाती उसे चाकू के नोक पर चुप रहने कहा गया. उसे लगा कि वह पूरा राज खोल देगी, उसके बाद उसकी भी गला दबाकर हत्या कर दी.
हत्या के बाद टीचर के साथ दुष्कर्म
टीचर की हत्या करने के बाद दीपक ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया. उसकी हत्या करने के बाद उसके शव को पलंग के अंदर रख दिया. उसके बाद तय कार्यक्रम के अनुसार, रोशन अपनी पत्नी और साले के साथ दीपक के घर खाना खाने पहुंचा. इस दौरान रोशन अपनी बच्ची को टॉयलेट कराने के लिए पत्नी के साथ बाथरूम की ओर गया. इसी बीच घर में बैठे रोशन के साले पर दीपक ने हथौड़ा से हमला कर दिया, जिससे उसका साला अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद बीच-बचाव में रोशन पर भी दीपक ने हमला किया और वहां से फरार हो गया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: भुइयांडीह अतिक्रमण मामले में विधायक पूर्णिमा साहू का हस्तक्षेप, कहा- ‘बरसात में गरीबों का आशियाना न उजड़े, पहले हो पुनर्वास’

July 29, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: यूथ हॉकी5एस एशियन चैंपियनशिप में भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से हराया, जमशेदपुर के आशीष और अभिजीत ने जीता गोल्ड

July 29, 2026

Jamshedpur News :Tata Steel Organizes J R D Tata Annual Inter-School Quiz Competition 2026 to Mark His 122nd Birth Anniversary

July 29, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.