
जमशेदपुर।


उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के निर्देश के आलोक में कोरोना वायरस के संक्रमण रोकथाम के मद्देनजर अगले दो दिन औद्योगिक प्रतिष्ठान/कारखानों में व्यापक जांच अभियान चलाया जाना है। उपायुक्त ने कहा कि औद्योगिक प्रतिष्ठानों से लगातार कोरोना संक्रमित के मामले सामने आने के उपरांत जिला प्रशासन द्वारा अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है जिसमें सुरक्षात्मक उपायों के उपलब्धता की जांच की जाएगी। अपर उपायुक्त, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, इंसिडेंट कमांडर, फैक्ट्री इंस्पेक्टर तथा अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों द्वारा व्यापक स्तर पर यह जांच अभियान चलाया जाएगा जिसमें कोरोना संक्रमण रोकथाम को लेकर औद्योगिक प्रतिष्ठानों में उपलब्ध कॉमन फैसिलिटिज की भी जांच की जाएगी। इस अभियान के दौरान कर्मचारियों द्वारा मास्क का प्रयोग, सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजर एवं हांड वॉश की उपलब्धता आदि जांच की जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों द्वारा कोरोना संक्रमण रोकथाम के मद्देनजर उचित सुरक्षात्मक अपनाये जा रहे हैं या नहीं, वहीं जिन प्रतिष्ठानों द्वारा इसका उल्लंघन करते पाया जाएगा उनपर डीएम एक्ट की सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

