
जमशेदपुर : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में बीएड के द्वितीय बैच की कक्षाएं आज, बुधवार से आरम्भ हो गई. सत्र-2019-21 की छात्राओं के स्वागत में आज प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता ने कहा कि कॉलेज में केवल बीएड की डिग्री ही नहीं
दी जाती बल्कि भावी शिक्षकों को प्रशिक्षित और उनका सर्वांगीण विकास भी किया जाता है.
आयोजन को शिक्षिका सूरीना भुल्लर, अमृता चौधरी व अन्य ने मिलकर रोचक और मनोरंजक बनाने में सहयोग किया. साथ ही सुदीप प्रमाणिक ने ऑडियो विसुअल राउंड तैयार किया और जूलियन अन्थोनी ने लोक संगीत राउंड की उम्दा प्रस्तुति दी. श्रीप्रिया धर्मराजन (कॉलेज की सचिव), गीता मोहनदास व तमिल सेल्वी ( दोनो कॉलेज की संयुक्त सचिव), गीता नटराजन (कॉलेज की सदस्य) ने भी छात्राओं का स्वागत किया.


‘ई’ टीम बनी अंत्याक्षरी की विजेता
इस अवसर पर अंताक्षरी का कार्यक्रम रखा गया जिसका संचालन पोलौमी अधिकारी कुण्डू और अंजली गणेशन ने किया. अंताक्षरी में बीएड टीम ई विजेता हुई, जिसमे सौम्या, शिखा पारकर, सर्वप्रीत कौर, एन माधवी आदि ने भाग लिया. मौके पर कॉलेज के अन्य शिक्षिकाएं भी मौजूद थे.

