
छात्राओं ने डॉक्टरों को बांधी राखी, जताया आभार
Calcutta Public School की छात्राओं ने स्वास्थ्यकर्मियों को बताया समाज का सच्चा रक्षक
अस्पताल परिसर में दिखा आत्मीयता का माहौल.
रांची.


रक्षाबंधन के पावन अवसर पर रांची स्थित Curesta ACMS Super Speciality Hospital में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर Calcutta Public School, Ormanjhi की छात्राओं ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी और उनके प्रति सम्मान व आभार व्यक्त किया.
छात्राओं ने इस दौरान कहा कि डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी समाज के सच्चे रक्षक हैं, जो दिन-रात लोगों के जीवन और स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य करते हैं. राखी बांधने के दौरान अस्पताल परिसर में आत्मीयता, सम्मान और उत्साह का माहौल देखने को मिला. इस कार्यक्रम में अस्पताल के डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ तथा विद्यालय की शिक्षिकाएं मुख्य रूप से उपस्थित रहीं.
डॉक्टरों ने बताया पर्व का महत्व और जताया आभार
डॉ. संजय कुमार (निदेशक, Curesta ACMS Hospital) ने इस मौके पर कहा, “रक्षाबंधन का वास्तविक अर्थ एक-दूसरे की सुरक्षा और देखभाल का संकल्प है. हमें खुशी है कि छात्राओं ने डॉक्टरों को इस भावना से जोड़ा. यह पहल समाज में सम्मान, सेवा और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाली है.”
वहीं डॉ. अनुज कुमार (मैक्सिलोफ़ेशियल सर्जन) ने इस दौरान कहा, “रक्षाबंधन विश्वास और जिम्मेदारी का पर्व है. छात्राओं का यह स्नेह डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए अत्यंत सम्मान का विषय है.”
डॉ. मेजर रमेश दास (वरिष्ठ चिकित्सक) ने अपने संबोधन में कहा, “आज का यह आयोजन समाज और स्वास्थ्य सेवा के बीच विश्वास और सम्मान के रिश्ते को दर्शाता है. बच्चों की यह सकारात्मक सोच और संवेदनशीलता हम सभी के लिए प्रेरणादायक है.”
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :एनआईटी जमशेदपुर में ‘माय भारत-खेलो इंडिया संवाद’ का भव्य आयोजन
संकल्प के साथ समापन
कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित लोगों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देने और निस्वार्थ सेवा भाव को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ. उपस्थित लोगों ने कहा कि राखी पर हुए इस आयोजन ने समाज में सेवा, सुरक्षा और भाईचारे के संदेश को और अधिक मजबूत किया



