
रांची,। टाटा समूह की इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल कंपनी क्रोमा ने त्योहारी खरीदारी के लिए फेस्टिवल ऑफ ड्रीम्स अभियान शुरू किया है। इसके तहत चुनिंदा इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपकरणों पर 35 प्रतिशत तक छूट, 45 हजार रुपये तक कैशबैक और पुराने उत्पादों की अदला-बदली पर 20 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस मिलेगा। ऑफर 31 अक्टूबर तक मान्य हैं।
अभियान के तहत आईफोन 17 की प्रभावी कीमत 58,990 रुपये, आईफोन 17 प्रो की 94,490 रुपये और आईफोन 17 प्रो मैक्स की 1,07,990 रुपये से शुरू है। मैकबुक एयर एम5 की कीमत 1,01,910 रुपये और आईपैड 11वीं पीढ़ी की 42,065 रुपये से शुरू है। इन कीमतों में पात्रता के अनुसार छूट और कैशबैक शामिल हैं।
टेलीविजन में एलजी का 55 इंच एआई नैनो टीवी 41,990 रुपये, सैमसंग का 65 इंच 4के मिनी एलईडी टीवी 76,990 रुपये और सोनी का 75 इंच ब्राविया 2 टीवी 1,19,900 रुपये से उपलब्ध है। गोदरेज का 1.5 टन इन्वर्टर एसी 28,990 रुपये, एलजी की आठ किलो वाशिंग मशीन 21,790 रुपये और 288 लीटर का रेफ्रिजरेटर 35,491 रुपये से मिलेगा। एचपी विक्टस गेमिंग लैपटॉप की कीमत 81,140 रुपये से शुरू है। चुनिंदा स्मार्टफोन की ईएमआई 1,599 रुपये प्रतिमाह से उपलब्ध होगी।
मार्शल ब्लूटूथ स्पीकर पर 35 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। दो हजार रुपये से अधिक की खरीद पर क्रोमा का 120 वॉट साउंडबार 5,400 रुपये में खरीदा जा सकेगा। पंखों की खरीद पर एक, दो और तीन पंखों के लिए क्रमश: पांच, 10 और 15 प्रतिशत छूट है। टियर-2 और टियर-3 शहरों के चुनिंदा स्टोरों पर विशेष उपहार भी मिलेंगे। ग्राहक क्रोमा के स्टोर, वेबसाइट और टाटा न्यू ऐप से खरीदारी कर सकते हैं। सभी ऑफर नियमों और शर्तों के अधीन हैं।

