
वैक्सीनेशन पॉलिसी चेंज करने के बाद अब केंद्र सरकार ने वैक्सीन कीमतों में भी बदलाव किया है और वैक्सीन का रिवाइज रेट शेयर किया है. सरकार द्वारा जारी किए रिवाइज रेट के मुताबिक प्राइवेट वैक्सीनेशन सेंटरों में कोविशील्ड अब 780 रुपए में मिलेगी जबकि कोवैक्सीन 1410 रुपए में उपलब्ध होगी. वहीं स्पूतनिक की कीमत भी 1145 कर दी गई है.



